रामायण फिल्म: साई पल्लवी नहीं, इस एक्ट्रेस की छोटी सी झलक ने जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर चर्चा

मनोरंजन मुख्य समाचार

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर इस वक्त हर तरफ चर्चा हो रही है। फिल्म में राम के रोल में रणबीर कपूर और रावण के रोल में यश नजर आने वाले हैं। वहीं, माता सीता का किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं। हाल ही में ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसके बाद से तो मानों सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है। हर कोई ‘रामायण’ का ट्रेलर देखने के बाद अपनी राय रख रहा है। ऐसे में अब ‘रामायण’ का ट्रेलर के बीच फिल्म के बाकी किरदारों की पर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ऐसे में एक एक्ट्रेस ने तो हल्की सी झलक मात्र से लोगों का ध्यान खींच लिया। यही नहीं कई लोगों ने ये तो भी कहा कि उन्हें साई पल्लवी की जगह माता सीता के रोल में कास्ट करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन है वो?

दरअसल, गुरुवार को ‘रामायण’ के ट्रेलर में साई पल्लवी का माता सीता के रूप में उनका पहली बार लुक रिवील किया गया। ट्रेलर में साई के एंट्री सीन ने हर किसी का ध्यान खींचा। ट्रेलर में साई के बगल में दो एक्ट्रेसेस खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं, साई के लेफ्ट साइड में खड़ी एक्ट्रेस की हल्की सी झलक आई और वह इंटरनेट पर छा गईं। इस एक्ट्रेस ने साई को भी ओवरशैडो कर दिया। ऐसे में अब लोग अब उनके बारे में जानने के लिए बेताब हैं कि वह कौन हैं।

साई पल्लवी के पीछे हाथ में पूजा की थाल लिए बेहद सादगी भरे अंदाज में खड़ी एक्ट्रेस की चर्चा हो रही है। ये कोई और नहीं बल्कि असमिया एक्ट्रेस सुरभि दास हैं। सुरभि की झलक सामने आते ही लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स सुरभि को साई से बेहतर बता रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा, ‘कास्टिंग के मामले में हर कोई मुकेश छाबड़ा या आदित्य धर नहीं होता। नितेश भाई, बैकग्राउंड में दिख रही एक्ट्रेस पूरे फ्रेम पर छा गई है। इस शॉट में वह साई पल्लवी पर पूरी तरह भारी पड़ रही हैं।’

बता दें कि एक्ट्रेस सुरभि दास हैं। वह असमिया एक्ट्रेस हैं, जो रामायण में अहम भूमिका निभा रही हैं। सुरभि ‘रामायण’ में माता सीता की छोटी बहन श्रुतकीर्ति का किरदार निभा रही हैं जो राम के छोटे भाई शत्रुघ्न की भी पत्नी थीं।

‘रामायण’ लगभग 4000 करोड़ के बजट में बन रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, सौरभ सचदेवा और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के म्यूजिक के लिए ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और हैंस जिमर पहली बार साथ आए हैं, जबकि विज़ुअल इफेक्ट्स का काम DNEG संभाल रही है। ‘रामायण: पार्ट वन’ दुनिया भर में दिवाली 2026 पर रिलीज होगी, जबकि दूसरा भाग 2027 में आने की उम्मीद है। इसका ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन सोनी पिक्चर्स और नॉर्थ इंडिया में डिस्ट्रीब्यूशन धर्मा प्रोडक्शंस संभाल रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *