बिना लाइसेंस क्रीम बनाने का कारोबार पकड़ा गया, पाकिस्तानी गोरी क्रीम के बाद विभाग का बड़ा एक्शन

प्रादेशिक मुख्य समाचार

रायपुर: पाकिस्तान में बनी प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री का मामला सामने आने के बाद अब रायपुर में बिना लाइसेंस क्रीम बनाने का कारोबार पकड़ा गया है। फूड एंड ड्रग विभाग की टीम ने महावीर नगर में महेंद्र सचदेवा के क्रीम बनाने के ठिकाने पर दबिश दी।

जांच में पता चला कि यहां पिछले करीब एक साल से क्रीम बनाने का काम चल रहा था, जबकि इसके लिए जरूरी लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से मॉम व्हाइटनिंग क्रीम, ग्लैमरिक्स और क्विंज पर्ल फेस सीरम जब्त किया। इसके अलावा क्रीम बनाने और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान भी जब्त किया गया।

महेंद्र सचदेवा का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि उनका लाइसेंस खत्म हो गया है। विभाग की टीम ने सामग्री जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले रायपुर के गोल बाजार में पाकिस्तान में बनी प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री की सूचना पर ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने दुकानों में छापा मारा था।

ओम ब्यूटी सेंटर से टीम ने पाकिस्तान में बनी 236 क्रीम जब्त की गईं थी। इनमें 218 गोरी क्रीम और 18 चांदनी क्रीम शामिल हैं। जब्त क्रीम की कीमत करीब 1.25 लाख रुपए बताई गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *