मोटराइज्ड ट्रायसायकल से दिव्यांग बुद्ध सिंह का बढ़ा आत्मविश्वास, अब होंगे आत्मनिर्भर

प्रादेशिक मुख्य समाचार

कोंडागांव। शासन के मंशानुरूप दिव्यांगजनों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार राहत पहुंचाई जा रही है। जिला कार्यालय कोंडागांव में ग्राम पंचायत बड़े राजपुर निवासी बुध सिंह सेठिया को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान किया गया। यह ट्रायसायकल समाज कल्याण विभाग, कोण्डागांव के माध्यम प्रदान की गई।

सेठिया ने बताया कि बीमारी के कारण उनके दोनों पैर से दिव्यांग हो गए हैं। जिसके कारण उन्हें आवागमन नहीं कर पाता था। मोटराइज्ड ट्रायसायकल मिलने से अब उन्हें अपने दैनिक कार्यों एवं आवश्यक गतिविधियों के लिए आने-जाने में सहूलियत होगी। ट्रायसायकल प्रदान करने के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

सुशासन तिहार 2026 में साकार हुआ पक्के घर का सपना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुरनगर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दो हितग्राहियों के पक्के घर का सपना साकार होने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। शिविर में अवधेश कुमार गुप्ता एवं गीता साहू को आवास निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र प्रदान किया गया।

अनुज्ञा पत्र प्राप्त करते ही दोनों हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने बताया कि वर्षों से अपने पक्के घर का सपना देख रहे थे, जो अब प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पूरा होने जा रहा है। हितग्राहियों ने कहा कि सुशासन तिहार के कारण उन्हें योजना का लाभ अपने क्षेत्र में ही सहजता से प्राप्त हुआ। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रही हैं, जिससे जरूरतमंद परिवारों को वास्तविक लाभ मिल रहा है।

सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर न केवल जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बन रहे हैं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *