रायपुर। बुधवार की रात में ललितपुर उत्तरप्रदेश में घायल हुए छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देवसिंह की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में रेफर कर दिया है। दुर्घटना के बाद से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि किरण देव को बेहतर इलाज के लिए तत्काल एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है लेकिन ऐसा नही हुआ। उनकी हालत और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया।
उल्लेखनीय छग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सपरिवार गुरुपूर्णिमा के अवसर पर उत्तरप्रदेश ललितपुर के बागेश्वरधाम दर्शन के लिए गए हुए थे, वापसी में लौटते हुए ललितपुर झांसी मार्ग पर उनकी कार का जबर्दस्त एक्सीडेंट हो गया। इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई लेकिन इस दुर्घटना में सिंहदेव जरुर गंभीर रुप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक उपचार के दौरान उनकी एमआरआई कराई गई जिसमें उनकी कमर की हड्डी (स्पाइन) में फ्रैक्चर होने की पुष्टि डॉक्टरों ने की और उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा वाले अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। अब उनका उपचार दिल्ली-एनसीआर स्थित मेदांता अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।
