रेत विवाद में BJP नेता को कार समेत जिंदा जलाने का आरोप, 3 मौतों से दहला कोरिया, धारा 163 लागू

प्रादेशिक मुख्य समाचार

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में हुई हिंसक झड़प में बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की कथित तौर पर कार के भीतर पेट्रोल डालकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस जघन्य घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने महलपारा बैकुंठपुर, नौगई और कटगोड़ी स्थित भरत सिंह के क्रशर प्लांट क्षेत्र के 300 मीटर दायरे में धारा 163 बीएनएसएस लागू कर दी है। कलेक्टर रोक्तिमा यादव द्वारा जारी आदेश के तहत चिन्हित क्षेत्रों में जुलूस, धरना-प्रदर्शन, आमसभा, हथियारों के प्रदर्शन और आपत्तिजनक नारेबाजी पर प्रतिबंध लगाया गया है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 16 जून की रात पुरानी रंजिश और रेत कारोबार को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद के दौरान हिंसा भड़क गई, जिसमें भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *