मोहनलाल और जीतू जोसेफ की मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ के कलेक्शन की बात करें तो इसका ग्राफ काफी मजेदार रहा है। इस फिल्म ने डे 1 से ही अपने नंबर्स को मेंटेन करके रखा है। हालांकि, इस मूवी से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें लगाई गई थीं।
Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल इन दिनों अपनी सस्पेंस और थ्रिल फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हैं। इस फिल्म में मोहनलाल एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर खूब तारीफें बटोर रहे हैं। मोहनलाल की सस्पेंस ड्रामा ‘दृश्यम 3’ ने 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। डे वन से ही ‘दृश्यम 3’ अच्छा कमाई कर रही है। ऐसे में वीकेंड में इस फिल्म ने जमकर नोट छापे हैं। तो चलिए जानते हैं वीकेंड पर ‘दृश्यम 3’ ने कितना कलेक्शन किया है।
‘दृश्यम 3’ ने संडे को की बंपर कमाई
मोहनलाल और जीतू जोसेफ की मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ के कलेक्शन की बात करें तो इसका ग्राफ काफी मजेदार रहा है। इस फिल्म ने डे 1 से ही अपने नंबर्स को मेंटेन करके रखा है। हालांकि, इस मूवी से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें लगाई गई थीं। ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। किसी को उम्मीद थी कि ये फिल्म वीकेंड में जमकर कामल करेगी। ऐसे में अब इसके चौथे दिन यानी रविवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने रविवार को 13.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में ‘दृश्यम 3’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 54.55 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
डे वाइज देखें ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन
| डे 1 | 15.85 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 2 | 11.05 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 13.70 करोड़ रुपये |
| डे 4 | 13.95 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 54.55 करोड़ रुपये |
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
‘दृश्यम 3’ का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ और सूर्या की ‘करुप्पू’ से सामना हुआ। वहीं, अब इसके सामने मोहनलाल की ‘दृश्यम’ की रिलीज के दिन ही लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज हुई है। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है। इसके बावजूद ‘दृश्यम 3’ शानदार कमाई कर रही है।
फिल्म के बारे में
जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित, दृश्यम थ्रीक्वल 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी और अन्य भी शामिल हैं। इसका निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर ने किया है।
