Palmistry: हाथ में गुरु पर्वत उभरा है तो समझिए किस्मत है बुलंद, ये 3 संकेत बताते हैं बड़ा राज

धर्म एवं अध्यात्म मुख्य समाचार

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में बना गुरु पर्वत अगर उभरा हुआ है तो उसके कई मायने होते हैं। अगर आपके हाथ में ये हिस्सा उभरा है तो जानें इसके क्या संकेत मिलते हैं?

हस्तरेखा शास्त्र में माना जाता है कि हाथ में बनी रेखाएं और पर्वत काफी महत्व रखते हैं। हाथ में पर्वत कई तरह के होते हैं और उन्हीं में से एक है गुरु पर्वत। गुरु पर्वत तर्जनी उंगली के ठीक नीचे होता है। गुरु पर्वत की बनावट को देखकर किसी भी व्यक्ति के नेचर, सोच और जिंदगी में आने वाले मोड़ और इच्छाओं को आसानी से समझा जा सकता है।

अगर हाथ में गुरु पर्वक वाला हिस्सा थोड़ा उभरा हुआ होता है तो इसे बहुत ही अच्छा संकेत मानते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों में कई तरह की खूबियां होती हैं। तो चलिए जानते हैं कि शास्त्र के अनुसार अगर गुरु पर्वत उभरा हो तो इसके 3 क्या संकेत होते हैं?

गुरु पर्वत उभरा हो तो होते हैं ये 3 संकेत-

1. अगर किसी व्यक्ति के हाथ में गुरु पर्वत उभरा है तो माना जाता है कि ऐसे लोगों में हर चीज की पहल करने की कला होती है। इन्हें पसंद होता है कि किसी भी चीज के लिए ये पहल करें। ऐसे व्यक्ति को सही से फैसला लेना आता है। साथ ही शास्त्र के अनुसार अगर गुरु पर्वत उभरा है तो मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति को अगर कोई काम मिलता है तो उसे पूरा करने के लिए वो खूब मेहनत और कोशिश करता है। सबसे बड़ी बात ये है कि ऐसे व्यक्ति को खुद पर भरोसा होता है और ऐसे में इनके लिए कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता है।

2. शास्त्र के अनुसार गुरु पर्वत के उभरने का मतलब ये भी होता है कि ऐसा व्यक्ति हमेशा कुछ नया सीखना चाहता है। इनके अंदर हमेशा ये इच्छा होती है कि कुछ बेहतर किया जाए। ऐसा व्यक्ति अपने काम से अपनी पहचान बनाता है। इनके लिए पैसा ही सब कुछ नहीं होता है क्योंकि ये समाज में मिलने वाले मान-सम्मान और पहचान को बहुत मायने देते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए ये व्यक्ति मेहनत से पीछे नहीं हटते हैं।

3. इसके अलावा ऐसा व्यक्ति समझदारी से हर रिश्ता निभाता है। दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करता है। वहीं ये अच्छे लिस्नर भी होते हैं। लोग इनसे सलाह लेना भी पसंद करते हैं। दोस्ती से लेकर प्यार समेत हर रिश्ते को ये पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने की कोशिश करते हैं। वहीं रिश्ते में ये हर एक बात को अहमियत देते हैं। अपनी समझदारी के चलते ये लोगों में जल्दी भरोसा बना पाते हैं।

अपनी राशि के बारे में जानने के लिए पंडित जी से फ्री चैट करें और जानें हर एक सवाल का जवाब बिना एक रूपये भी खर्च किए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *