दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर डबल खुशखबरी आई है। एक्टर्स ट्विन्स के पेरेंट्स बने हैं। दिव्यांका ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया है। विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट करके ये बड़ी खुशी अपने शुभचिंतकों से बांटी है। उनके पोस्ट पर मुबारकबाद की झड़ी लग गई। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग और फैन्स उन्हें शुभकामनाएं और बच्चों को प्यार दे रहे हैं।
विवेक ने ऐसे दी गुड न्यूज
विवेक और दिव्यांका के अकाउंट्स से पोस्ट है, ‘हमने खुशियां मांगी थीं, ईश्वर ने कहा, दोहरी लो। जुड़वां बेटों का आशीर्वाद मिला है।’ विवेक ने कैप्शन में लिखा है, इंतजार खत्म हो गया है… बेटे हमारे साथ हैं, हमने जो सोचा था जिंदगी उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण अर्जुन आ गए। मैं और दिव्या पेरेंटहुड का जो नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं, इसके लिए आप सभी के आशीर्वाद की जरूरत है। विवेक के पोस्ट के साथ क्यूट सा पोस्टर है जिसमें ब्लू कपड़े पहने दो बच्चे बने हैं।
सिलेब्स की बधाइयां
विवेक के पोस्ट पर कई लोगों की बधाइयां दिख रही हैं। माही विज ने लिखा है, कॉन्ग्रेचुलेशंस। करिश्मा तन्ना ने भी बधाई दी है। सुरभि ज्योति, जेमी सहित कई लोग दिव्यांका और विवेक को शुभकामनाएं दे रहे हैं। आकांक्षा पुरी ने लिखा है, ओह माय गॉड, तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं।
शेयर करती रही हैं मैटर्निटी जर्नी
दिव्यांका अपनी खूबसूरत मैटर्निटी जर्नी फैन्स के साथ शेयर करती रही हैं। उन्होंने पति विवेक दहिया के साथ कई सारे खूबसूरत फोटोज और रील्स डाले हैं। 5 अप्रैल को उनकी गोदभराई थी। इसकी क्लिप पर भी लोगों ने खूब प्यार लुटाया है। दिव्यांका ग्री साड़ी में बहुत प्यारी लग रही थीं।
कैसे बनी विवेक और दिव्यांका की जोड़ी
दिव्यांका शादी के 10 साल बाद मां बनी हैं। विवेक और दिव्यांका की मुलाकात ये हैं मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ी और प्यार हो गया। दोनों ने इस बात की किसी को कानोंकान खबर नहीं लगने दी थी। साल 2016 में विवेक और दिव्यांका ने भोपाल में शाद की। दोनों की जोड़ी को लोगों ने नच बलिये में पसंद किया और वे शो भी जीते।
देर से बच्चा करना, सोचा-समझा फैसला
दिव्यांका विकी लालवानी के इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि देर से बच्चा पैदा करना सोचा-समझा फैसला है। उन्हें अब ही बेबी चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा था कि बेटा हो या बेटी उनकी कोई प्रिफरेंस नहीं है। मजेदार बात है कि दिव्यांका ने यह खबर लोगों को मार्च में दी थी। वह खुश थीं कि छह महीने तक इतनी बड़ी खबर को छिपाकर रखने में कामयाब रहीं।
