₹993 महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, जानें घरेलू गैस के नए रेट

मुख्य समाचार व्यापार जगत

बंगाल में चुनाव के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। आज 1 मई से 19 किलो वाले सिलेंडर का रेट दिल्ली में 993 रुपये महंगा हुआ है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का भाव 993 रुपये बढ़ा है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 994 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आईओसी ने क्या कहा

आईओसी ने कहा कि रेट में बदलाव सिर्फ कुछ चुनिंदा इंडस्ट्रियल सेगमेंट तक सीमित रखा गया है, जिनकी खपत का हिस्सा बहुत कम है। कंपनी ने बिना अधिक जानकारी दिए कहा कि थोक और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, जो कुल खपत का 1 प्रतिशत से कम है, के भाव में संशोधन किया गया है आईओसी ने कहा कि लगभग 33 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी (14.2 किलोग्राम के सिलेंडर) के दाम नहीं बदले गए हैं। कुल मिलाकर, पेट्रोलियम उत्पादों के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे अधिकांश उपभोक्ताओं के लिए स्थिरता सुनिश्चित हुई है।

एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट

इंडियन ऑयल द्वारा जारी रेट के मुताबिक आज 1 मई को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का रेट 993 रुपये महंगा होकर ₹3071.50 हो गया है। पहले यह 2078.50 है। जबकि, 14.2 किलो वाला सिलेंडर के भाव में कोई बदला नहीं हुआ है। यह 913 रुपये का ही है।

यूपी में क्या हैं सिलेंडर के रेट

आगरा में कमर्शियल सिलेंडर आज से 3125.5 रुपये का हो गया है। पहले यह ₹2132.5 का था। यानी यहां 993 रुपये महंगा हुआ है। जबकि, घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह आज भी ₹924.50 का ही है। गोरखपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज ₹975 में मिल रहा है जबकि, कमर्शियल सिलेंडर अब ₹3255.5 का हो गया है। पहले यह ₹2262.5 में मिल रहा था। आज से यह 993 रुपये महंगा मिलेगा। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर जहां ₹950.50 में मिल रहा है वहीं कमर्शियल अब 3194 रुपये का हो गया है। पहले यह ₹2201 का था।

जयपुर से कोलकाता तक लगे बढ़ झटके

जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 का है और आज से कमर्शियल सिलेंडर ₹3099 का हो गया है। पहले यह ₹2031 में बिक रहा था। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर आज से ₹3024 का हो गया है। पहले ₹2031 रुपये का था। घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹912.50 पर स्थिर है।

कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर के दाम उछलकर 3202 रुपये का हो गया है। पहले यह ₹2208 में मिल रहा था। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1011 में बिक रहा है। जबकि, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹2365 की जगह 3361 का हो गया है। चेन्नई में कमर्शियल 3237 रुपये का हो गया है। पहले ₹2,246.50 का था। आज घरेलू सिलेंडर ₹928.50 का है।

आज से ओटीपी के बिना नहीं मिलेगी गैस डिलीवरी

आज एक मई से एलपीजी गैस सिलेंडर की ‘डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड’ सिस्टम को और सख्त कर दिया गया है। नए नियम के अनुसार, जब डिलीवरी करने वाला आपके घर सिलेंडर लेकर आएगा, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। यह ओटीपी दिखाए बिना डिलीवरी पूरी नहीं मानी जाएगी। अगर आपका मोबाइल नंबर गैस एजेंसी के पास अपडेट नहीं है, तो डिलीवरी करने वाला ऐप के जरिए उसे रियल-टाइम में अपडेट भी कर सकेगा, जिसके बाद कोड जनरेट होगा। यह कदम उन मामलों को रोकने के लिए उठाया गया है जहां सिलेंडर किसी और के नाम पर बुक होकर कहीं और पहुंच जाते थे।

पिछले चुनाव के बाद क्या हुआ था।

पिछली बार बंगाल चुनाव के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। वहीं, 2021 के बंगाल चुनाव के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया था। एक अप्रैल 2021 को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1441 रुपये का था और 1 मई 2021 को रेट जारी हुए तो यह 159.50 रुपये रह गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *