मॉनसून लौटते ही बदलेगा मौसम का मिजाज, कल इन राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

मुख्य समाचार राष्ट्रीय

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों से मॉनसून की वापसी हो रही है। अगले दो दिनों में यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत ज्यादातर राज्यों से मॉनसून चला जाएगा। मॉनसून का सीजन सितंबर में खत्म हो जाता है और अब अक्टूबर की शुरुआत हो गई है। हालांकि, अब भी दक्षिण भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, आंधी तूफान और बिजली भी कड़केगी।

मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी कि दो अक्टूबर को केरल समेत दक्षिण भारत में बहुत भारी बारिश होगी। तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में काफी बड़े स्तर पर बारिश होने जा रही है। इसके अलावा, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भी बारिश, आंधी तूफान, बिजली गिरने की चेतावनी है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में जमीन के पास तेज हवाएं चलने वाली हैं।
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में होगी हल्की बारिश

कल मध्य भारत में भी छिटपुट बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश का अलर्ट है। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी बरसात होगी। इसके अलावा, पूर्वी भारत की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप, ओडिश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में छिटपुट बारिश होगी। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा में आंधी तूफान, बिजली गिरने का अलर्ट है। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में छिटपुट बरसात होगी। कल इन राज्यों में आंधी तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
लखनऊ से दिल्ली तक का जानें कल का तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने वाला है। आसमान पूरी तरह से साफ बना रहेगा। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी कल बारिश का अलर्ट नहीं है। यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। वहीं, बिहार के पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने वाला है। दिन में तो मौसम खुला रहेगा, लेकिन शाम से कुछ बादल छाने का पूर्वानुमान है। चंडीगढ़ के मौसम की बात करें तो यहां भी कल बारिश नहीं होगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने वाला है। उत्तराखंड के देहरादून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *