छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा- परिवार में 3 से 4 बच्चे हों तो कोई दिक्कत नहीं

प्रादेशिक मुख्य समाचार

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ में लगातार घट रही प्रजनन दर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि, अब परिवार में 3 से 4 बच्चे होने में भी कोई दिक्कत नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रजनन दर राष्ट्रीय औसत से भी कम हो गई है। देश में फर्टिलिटी रेट 2.2 है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह घटकर 1.8 रह गई है। मंत्री ने कहा कि उनकी इच्छा है कि प्रदेश की प्रजनन दर कम से कम राष्ट्रीय औसत के बराबर पहुंचे।

कैट के कार्यक्रम में नसबंदी को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से अब इसके लिए किसी तरह का प्रलोभन नहीं दिया जाता है। कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से नसबंदी कराने आता है तो यह अलग बात है। फर्टिलिटी रेट या प्रजनन दर का मतलब यह होता है कि, एक महिला अपने जीवनकाल में या प्रजनन की उम्र (आमतौर पर 15 से 49 वर्ष के बीच) में औसतन कितने बच्चों को जन्म देती है। किसी भी देश, राज्य या इलाके में आबादी बढ़ने और उसमें बदलाव को समझने के लिए इसे सबसे जरूरी मेट्रिक माना जाता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *