पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, बुधवार 19 अगस्त से हेंडिग्ले लीड्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से बाबर आजम बाहर हो गए हैं। वे पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान हैं, लेकिन चोट के कारण बाहर होने की वजह से उनकी जगह सलमान अली आगा टीम की कप्तानी करेंगे।
बाबर आजम बेकेनहैम में एक वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। चोट इतनी गहरी है कि पहले टेस्ट मैच तक वे स्वस्थ नहीं हो पाएंगे। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले पाकिस्तानी टीम को पीसीसी सिलेक्ट इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबला खेलने का मौका मिला था, जिसमें बाबर आजम पहली पारी में बल्लेबाजी करने के दौरान अपने दाहिने हाथ को चोटिल कर बैठे थे। उन्हें वेस्ट इंडीज के दौरे पर भी चोट लगी थी। बाबर आजम चोट लगने के बाद तुरंत वापस पवेलियन लौट गए थे। उन्होंने वॉर्मअप मुकाबले में आगे हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने हाल ही में वेस्ट इंडीज दौरे के दौरान टीम की कप्तानी की थी। लंबे अंतराल के बाद उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी सौपी गई है।
उनकी जगह सलमान आगा को लीड्स में होने वाली आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप सीरीज के पहले मैच के लिए कप्तान बनाया गया है। पाकिस्तान इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। जहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। मेहमान टीम फिलहाल विश्व कप तालिका में आठवें स्थान पर है। जबकि इंग्लैंड की टीम सातवें स्थान पर है।
टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की पूरा स्क्वॉड
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), गाजी गौरी (विकेटकीपर), अवैस जफर, अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, शान मसूद, अब्दुल्ला फजल, आमेर जमील, सलमान अली आगा, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, साजिद खान, उबैद शाह, अली उस्मान
टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का पूरा स्क्वॉड
जो रूट (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सैम कुक, मैथ्यू फिशर, ओली रॉबिन्सन, शोएब बशीर, जोश टोंग।
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान 2026 शेड्यूल (स्थानीय समय)
पहला टेस्ट 19-23 अगस्त, हेडिंग्ले, लीड्स 11:00
दूसरा टेस्ट 27-31 अगस्त, लॉर्ड्स, लंदन, 11:00
तीसरा टेस्ट 9-13 सितंबर, एडगबास्टन, बर्मिंघम 11:00
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए यह तीन मैचों की सीरीज बेहद अहम है। जो भी टीम इस सीरीज को जीतेगी उसके टूर्नामेंट में आगे जाने की संभावना बढ़ेगी।
