Silver Rate: चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जानें दिल्ली-UP-बिहार समेत इन शहरों में आज का रेट

मुख्य समाचार व्यापार जगत

आज मंगलवार को चांदी के दाम में गिरावट रही। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,35,086 रुपये रहा और इसमें 2714 रुपये की गिरावट रही। कल चांदी का भाव शाम में 1711 रुपये की बढ़त के साथ 2.35 लाख रुपये पर बंद हुआ। अगर आप भी चांदी के गहने खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो 18 अगस्त का रेट जान लीजिए।

दिल्ली में चांदी का रेट

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2.35 लाख रुपये पर है। यहां चांदी का दाम 2714 रुपये गिरा है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,350 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 23,300 रुपये रहा।

यूपी में चांदी का रेट

यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,37,300 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में सिर्फ 2319 रुपये की गिरावट रही।

बिहार में चांदी का भाव

बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2.35 लाख रुपये रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 2301 रुपये सस्ता हुआ है।

राजस्थान में चांदी का भाव

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,35,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां चांदी का दाम 2700 रुपये कम हुआ है।

मुंबई में चांदी का भाव

मुंबई में चांदी का भाव 2,35,692 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम 2345 रुपये कम हुआ है।

चांदी सस्ती होने के बड़े कारण

चांदी की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह मुनाफावसूली है। हाल के दिनों में चांदी के भाव काफी ऊपर पहुंच गए थे, ऐसे में जिन निवेशकों ने पहले कम कीमत पर चांदी खरीदी थी, उन्होंने अब मुनाफा कमाने के लिए बिकवाली शुरू कर दी। इससे बाजार में चांदी की कीमत पर दबाव बना और भाव नीचे आ गए।

दूसरी वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और महंगाई की चिंता है। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड 91 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है। महंगा तेल महंगाई बढ़ा सकता है। ऐसे में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को ऊंचा रखने या बढ़ाने की आशंका बढ़ गई है। इसका असर चांदी समेत दूसरे मेटल पर भी देखने को मिल रहा है।

इसके अलावा निवेशकों की नजर अमेरिकी फेड के अगले फैसले पर है। अगर ब्याज दरों में बढ़ोतरी या लंबे समय तक ऊंची दरों के संकेत मिलते हैं, तो निवेशक चांदी जैसी ब्याज न देने वाली संपत्तियों में पैसा लगाने से बच सकते हैं। साथ ही, चांदी की हालिया तेज बढ़त के बाद बाजार में थोड़ी ठंडक आना भी गिरावट की एक वजह है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *