टेंट कारोबारी की बेरहमी से हत्या: सोने की अंगूठी और कैश के लालच में दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम

प्रादेशिक मुख्य समाचार

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में टेंट व्यवसायी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला राजफाश हुआ है। यह हत्या किसी पुरानी रंजिश में नहीं, बल्कि सोने की अंगूठी और नकदी के लालच में की गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपित सुरेश देवांगन ने कबूल किया कि उसने अपने परिचित टेंट कारोबारी सुरेश चौहान को घर बुलाकर लोहे के खलबट्टे के मूसल से सिर पर वार कर हत्या कर दी।

53 वर्षीय सुरेश चौहान, जो शिरोमणि डेकोरेटर टेंट के संचालक थे, 12 अप्रैल से लापता थे। उनके भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लगातार तलाश के बाद सोमवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे मिट्टी में दफन उनका अर्धनग्न शव बरामद हुआ, जिससे मामला हत्या में बदल गया। सीसीटीवी और खून से सनी स्कूटी से इस पूरे राज का खुलासा हुआ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *