दरअसल, अहमदाबाद के आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए आईपीएल 2026 के दो मैचों के वेन्यू और समय में बदलाव किया गया है। बीसीसीआई ने जानकारी देकर बताया है कि अहमदाबाद के नगर निगम चुनावों के चलते 26 अप्रैल, 2026 के दिन होने वाला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच अब चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। दरअसल, अहमदाबाद के आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए आईपीएल 2026 के दो मैचों के वेन्यू और समय में बदलाव किया गया है। बीसीसीआई ने जानकारी देकर बताया है कि अहमदाबाद के नगर निगम चुनावों के चलते 26 अप्रैल, 2026 के दिन होने वाला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच अब चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
26 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मैच अहमदाबाद में होने वाला था। लेकिन 26 अप्रैल को होने वाले नगर निगम चुनावों के कारण इसका वेन्यू बदलकर चेन्नई कर दिया गया है। 26 अप्रैल को ये मैच दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा।
दूसरी ओर 21 मई को इन्हीं दोनों टीमों का मैच चेन्नई में खेला जाना था लेकिन उसका वेन्यू अब अहमदाबाद हो गया है। 21 मई को चेन्नई बनाम गुजरात मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जो कि शाम 7.30 बजे शुरू होगा। आईपीएल 2026 में इन दोनों मुकाबलों के अलावा फिलहाल कोई और बदलाव नहीं हुआ है।
