सराफा कारोबारी के बेटे ने की आत्महत्या, 3 साल पहले पत्नी-बेटे ने भी की थी खुदकुशी

प्रादेशिक मुख्य समाचार

रायपुर।राजधानी रायपुर के सदर बाजार इलाके में एक ज्वेलर्स कारोबारी द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, श्री ज्वेलर्स के संचालक अशोक पोद्दार के बेटे प्रवाल सोनी ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि प्रवाल सोनी अपने पिता अशोक पोद्दार के साथ मिलकर ज्वेलरी कारोबार संभालते थे। सदर बाजार स्थित मकान में पिता और बेटा साथ रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, किसी पुराने विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि करीब तीन साल पहले प्रवाल सोनी की पत्नी और बेटे ने भी आत्महत्या कर ली थी। लगातार परिवार में हुई इन घटनाओं से इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *