बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में आज शनिवार सुबह को EOW और ACB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने शहर के कान्हा विहार स्थित शराब ठेकेदार अहिंदर के ठिकाने पर दबिश देकर शराब कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की है। सुबह से अधिकारी परिसर में मौजूद रहकर रिकॉर्ड खंगालने और पूछताछ में जुटे हैं।जानकारी के मुताबिक, EOW- ACB की संयुक्त टीम ने शराब कारोबारी अहिंदर के निवास और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई के दौरान शराब कारोबार से संबंधित रिकॉर्ड, वाहनों के दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की पड़ताल की गई।
