रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के होटल सयाजी में ‘रीजनल ग्रैंड लॉज ऑफ वेस्टर्न इंडिया’ (RGLWI) की विशेष अर्धवार्षिक बैठक अत्यंत गरिमामय माहौल में संपन्न हुई। फ्रीमेसन्स ऑफ रायपुर (लॉज छत्तीसगढ़ नं. 85, लॉज भिलाई नं. 169 एवं सहयोगी संगठन) द्वारा आयोजित इस गरिमामयी बैठक में देश और पश्चिम भारत के भावी सर्वोच्च नेतृत्व को लेकर ऐतिहासिक घोषणाएं की गईं।
समारोह में मौजूदा ग्रैंड मास्टर ने आर डब्लू ब्रो तरुण श्रीवास्तव को ‘रीजनल ग्रैंड लॉज ऑफ वेस्टर्न इंडिया’ का नया क्षेत्रीय ग्रैंडमास्टर (Regional Grand Master-Elect) नियुक्त करने की घोषणा की गई। इस शीर्ष नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा के बाद उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से नए पदाधिकारियों का स्वागत किया।
इस बैठक में वर्तमान ग्रैंडमास्टर एम.डब्ल्यू. ब्रो. जी.के. सेल्वाराजन,आर .वरशिपफूल मास्टर सुभाष लक्षमण सराफ, ग्रैंड लॉज ऑफ इंडिया के पदाधिकारी ,वेस्टर्न रीजन के सभी पदाधिकारी , भारत भर के लगभग सौ लॉज के प्रतिनिधि, सहित देश भर से आए छह सौ फ्रीमेसन्स प्रतिनिधि और उनके परिवार शामिल हुए। बैठक के दौरान संस्था के आगामी सामाजिक कल्याण कार्यों और सांगठनिक विस्तार की रूपरेखा भी तैयार की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्थानीय कार्यकम संयोजक ( सभी वरशिप्फुल ब्रदर्स ) राकेश दवे , श्रेयांश गुमाश्ता, रमनदीप , . राजेश गुप्ता एवं विभिन्न कार्यकारी कमेटियों के सदस्यों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।।
