पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत एक बार फिर अपने नए बयान को लेकर चर्चा में हैं. आईपीएल 2026 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट पर फैन्स को गुमराह करने के गंभीर आरोप है. जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर फैंस महेंद्र सिंह धोनी के वापस मैदान में खेलते हुए नजर आने की कयास लगाते रहे. हालांकि धोनी ने आईपीएल 2026 का कोई भी मैच नहीं खेला. इस बीच बहस तेज हो गई है कि सीएसके ने क्या जानबूझकर कप्तान एमएस धोनी की फिटनेस को लेकर अस्पष्ट संदेश देकर दर्शकों को लगातार उम्मीद में रखा.
हर मैच से पहले धोनी के उपलब्ध होने के संकेत
कृष्णमाचारी श्रीकांत का यूट्यूब पर Cheeky Cheeka पर एक शो के दौरान श्रीकांत ने कहा कि पूरे सीजन में टीम मैनेजमेंट, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग एक ही तरह के संकेत दोहराते रहे. हर मैच से पहले यह कहा जाता रहा कि धोनी अगले मैच में उपलब्ध हो सकते हैं, जबकि वास्तविक स्थिति लगातार अस्पष्ट रही. अगर पहले ही साफ बता दिया जाता कि वह पूरे सीजन नहीं खेलेंगे, तो फैन्स मानसिक रूप से तैयार रहते.
सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के ट्रेनिंग वीडियो और अभ्यास से जुड़ी झलकियां सामने आती रहीं. यहीं फैंस में उत्सुकता बनाये रखने और वापसी के संकेत का मुख्य कारण बना, लेकिन पूरे सीजन में धोनी एक बार भी मैदान में नहीं उतरे. श्रीकांत ने इसे ‘नॉस्टैल्जिया का इस्तेमाल’ बताते हुए कहा कि दर्शकों को भावनात्मक जुड़ाव का इस्तेमाल करके लगातार उम्मीद में रखा गया. शो के दौरान उन्होंने बताया कि सीजन की शुरुआत में धोनी को काफी इंजरी होने की बात बताई गई, जिसे कुछ हफ्तों में ठीक होने की उम्मीद थी. बाद में रिपोर्ट्स में थाई मसल इंजरी और रिहैब की बात भी सामने आई. लेकिन न तो स्पष्ट मेडिकल अपडेट आया और न ही यह साफ किया गया कि वह पूरे सीजन बाहर रहेंगे या नहीं.
CSK मैनेजमेंट की कम्युनिकेशन रणनीति पर सवाल
श्रीकांत ने यह स्पष्ट किया है, धोनी के करियर या उनके योगदान पर सवाल नहीं है, बल्कि मैनेजमेंट की कम्युनिकेशन रणनीति पर है. उन्होंने कहा कि धोनी भारतीय और आईपीएल क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक हैं, लेकिन फैन्स को साफ जानकारी देना जरूरी था. उनका यह भी मानना है कि क्रिकेट फैंस पोस्ट धोनी युग को स्वीकार कर सकते हैं, लेकिन बशर्ते उन्हें भ्रम में न रखा जाए.
आईपीएल से तीसरी बार चेन्नई बहार
पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स लगातार तीसरे सीजन प्लेऑफ स्टेज से बाहर हो गई है. गुरुवार को गुजरात टाइटंस अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए चेन्नई को 89 रन से हराया. गुजरात ने 18 अंक के साथ लीग स्टेज खत्म किया और टीम टॉप-2 की रेस में है. सीएसके ने इस सीजन 14 मैचों में केवल 6 जीत दर्ज करने में कामयाब हुई. वह 2026 में टूर्नामेंट से बाहर होने वाली तीसरी टीम बनी.
