भारतीय टेस्ट टीम में IPL का ‘कोटा’, शुभमन गिल पर पक्षपात के आरोप

खेल मुख्य समाचार

क्या टीम इंडिया में आईपीएल का कोटा सिस्टम चल रहा है? इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान मैच के दौरान यह बात तब उठी जब भारतीय प्लेइंग XI सामने आई। 11 में से 6 खिलाड़ी आईपीएल की टीम गुजरात टाइटंस के हैं, जिसके कप्तान शुभमन गिल हैं।

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान टीम इंडिया में आईपीएल के कोटा सिस्टम की बातें होने लगी। ऐसा पहले कई बार हुआ कि एक ही आईपीएल टीम के कई खिलाड़ी एक साथ एक ही प्लेइंग XI में दिखाई दिए हैं, मगर शुभमन गिल की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ जो हुआ वो किसी ने पहले नहीं देखा। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। जैसे ही भारतीय प्लेइंग XI सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, 11 में 6 खिलाड़ी आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस से हैं, जिनके कप्तान शुभमन गिल हैं। गिल भारतीय टेस्ट टीम के भी कप्तान हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल के अलावा साई सुदर्शन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और वॉशिंगटन सुंदर गुजरात टाइटंस से हैं। मान सुथार ने इस मैच के जरिए अपना टेस्ट डेब्यू भी किया है, उन्हें हर्ष दुबे के ऊपर चुना गया है, जिनके नाम एक रणजी ट्रॉफी सीजन में सबसे ज्यादा 69 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

वहीं साई सुदर्शन को देवदत्त पडिक्कल के ऊपर मौका दिया गया है।

यह पहली बार है जब इंडियन नेशनल टीम में एक ही IPL टीम के 6 खिलाड़ी हैं।

इससे पहले 42 मैच हुए हैं, जब एक टीम के 5-5 खिलाड़ी प्लेइंग XI में रहे हैं, मगर 50 प्रतिशत से ज्यादा खिलाड़ियों का किस्सा पहली बार हुआ है।

42 में से 34 बार ऐसा हुआ है जब CSK के 5 खिलाड़ी एक प्लेइंग XI में थे। वहीं 5 बार DC और 1-1 बार RCB, MI और GT के 5-5 खिलाड़ी एक प्लेइंग XI में रहे हैं।

IND vs AFG टेस्ट के पहले दिन का पहला सेशन भारत के नाम

केएल राहुल और साई सुदर्शन की कमाल की पारियों के दम पर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट का पहला सेशन भारत ने जीत लिया है। लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए। भारत को एकमात्र झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा, जो 24 के निजी स्कोर पर आउट हुए। राहुल 37 तो साई 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरा सेशन बल्लेबाजों के लिए मददगार होता है, ऐसे में राहुल और साई इसका भरपूर फायदा उठाना चाहेंगे। अभी शुभमन गिल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल का बल्लेबाजी करना आना बाकी है।

टीम में वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव भी हैं, जो अच्छी बैटिंग कर सकते हैं। भारत की बैटिंग लाइन अप काफी लंबी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *