रिकॉर्ड तोड़ना आदत है वैभव की, टीमों के रिकॉर्ड का भी किया विध्वंस – आंकड़े देखकर रह जाएंगे दंग

खेल मुख्य समाचार

वैभव सूर्यवंशी खिलाड़ियों का ही नहीं, बल्कि टीमों के रिकॉर्ड को भी तोड़ने में माहिर हैं। एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, लेकिन वैभव ने पूरी टीम से ज्यादा छक्के लगा दिए हैं।

एक खिलाड़ी दूसरे खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ता है, एक टीम किसी अन्य टीम का रिकॉर्ड तोड़ती है, लेकिन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक खिलाड़ी के तौर पर एक टीम का ही रिकॉर्ड तोड़ देते हैं। जी हां, वैभव सूर्यवंशी ने अकेले वह कारनामा कर दिखाया है, जो कोई भी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं कर पाई है। वैभव लिस्ट ए मैच में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने खिलाड़ियों के साथ-साथ इंग्लैंड की टीम का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

दरअसल, वनडे इंटरनेशनल मैच में, जो लिस्ट ए क्रिकेट भी कहा जाता है, उसमें क मैच में किसी टीम ने अगर सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं तो वह इंग्लैंड की टीम है। इंग्लैंड के सभी बल्लेबाजों ने मिलकर एक पारी में कुल 26 छक्के जड़े हुए हैं, लेकिन इससे ज्यादा छक्के अकेले वैभव सूर्यवंशी ने एक पारी में जड़ दिए। उन्होंने यूएई के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लीग मैच में कुल 28 छक्के जड़कर एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया। वनडे मैच में किसी ने भी इतने छक्के नहीं जड़े।

इंग्लैंड ने जहां एक वनडे पारी में 26 छक्के जड़े हैं, न्यूजीलैंड ने 22, साउथ अफ्रीका ने 20, ऑस्ट्रेलिया ने 20 और टीम इंडिया ने खुद 19 छक्के जड़े हुए हैं, लेकिन अगर इसे लिस्ट ए क्रिकेट नजरिए से देखा जाए तो इन टीमों पर वैभव सूर्यवंशी अकेले भारी पड़े हैं। यहां तक कि प्रोफेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में इतने छक्के किसी एक बल्लेबाज ने नहीं जड़े हैं। तन्मय अग्रवाल ने रणजी मैच में 26 छक्के जड़े थे, जो कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट है, जबकि 23 छक्के कोलिन मुनरो ने जड़े हुए हैं और लिस्ट ए मैच में 23 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड डार्सी शॉर्ट के नाम दर्ज है।

टीम द्वारा एक पारी में सर्वाधिक छक्के (टीम रिकॉर्ड)

  1. इंग्लैंड की ओर से 26 छक्के

2. वेस्टइंडीज की ओर से 23 छक्के

3. न्यूजीलैंड की ओर से 22 छक्के

4. दक्षिण अफ्रीका की ओर से 20 छक्के

5. ऑस्ट्रेलिया की ओर से 20 छक्के

6. भारत की ओर से 19 छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने महज 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर दिया था। वे 53 गेंदों में 204 रनों की पारी खेलकर आउट हुए थे। 7 चौके और 28 छक्के इस पारी में वैभव के बल्ले से आए। लिस्ट ए क्रिकेट की ये सबसे तेज पारी रही, जबकि सबसे तेज दोहरा शतक, सबसे तेज 150 रन, सबसे तेज शतक का विश्व रिकॉर्ड भी इसी पारी में वैभव ने बनाया। सबसे ज्यादा छक्के भी एक पारी में इसी मैच में वैभव ने लगाए। इसके साथ-साथ टीम के तौर पर भी कई रिकॉर्ड इस मैच में बने। लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 50, सबसे कम गेंदों में 100 और सबसे कम गेंदों में 200 और 250 रन किसी टीम ने बनाए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *