‘रामायण’ ऑस्कर की रेस में शामिल हो गई है। जी हां, बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद अब रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की इस फिल्म को ऑस्कर के बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स की कैटेगरी में रखा गया है। हालांकि, ‘रामायण’ के लिए ये अवॉर्ड जीतना आसान नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस कैटेगरी में कई बड़ी-बड़ी हॉलीवुड फिल्में हैं।
क्यों ज्यादा हैं ‘रामायण’ के ऑस्कर जीते के चांस?
करीब 2000 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘रामायण’ के विजुअल इफेक्ट्स की काफी चर्चा हो रही है। बता दें, ‘रामायण’ के VFX का जिस स्टूडियो ने काम किया है वो आठ बार ऑस्कर जीत चुका है। इतना ही नहीं, इसी स्टूडियो ने ‘ड्यून’ और ‘इंटरस्टेलर’ जैसी चर्चित हॉलीवुड फिल्मों के विजुअल इफेक्ट्स पर भी काम किया था।
हॉलीवुड की इन फिल्मों के साथ होगा ‘रामायण’ का मुकाबला
‘वैरायटी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म इस बार हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के साथ मुकाबला कर रही है। इस लिस्ट में ‘ड्यून: पार्ट थ्री’, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’, ‘द ओडिसी’, ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’, ‘डिस्क्लोजर डे’ और ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्में शामिल हैं। इनके अलावा ‘व्हेलफॉल’, ‘द शीप डिटेक्टिव्स’ और जापानी फिल्म ‘गॉडजिला: माइनस ज़ीरो’ भी इस मुकाबले का हिस्सा हैं। खास बात यह है कि ‘गॉडजिला माइनस वन’ ने 2025 में बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर जीता था।
क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स में भी मिली जगह
‘रामायण’ को सिर्फ ऑस्कर की दौड़ में ही जगह नहीं मिली है, बल्कि यह अगले साल होने वाले क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। फिल्म को दो कैटेगरी- बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स और बेस्ट स्टंट डिजाइन में शॉर्टलिस्ट किया गया है। क्रिटिक्स च्वाइस एसोसिएशन (CCA) ने सोमवार को शॉर्टलिस्ट जारी की थी। सोनी पिक्चर्स ने फिल्म को दुनियाभर में बड़े स्तर पर रिलीज किया है और विदेशी बाजारों में भी इसे अवॉर्ड्स सीजन के दौरान चर्चा मिल रही है।
‘रामायण’ की स्टारकास्ट
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ का निर्माण नमित मल्होत्रा और यश ने किया है। यह फिल्म महर्षि वाल्मीकि के महाकाव्य ‘रामायण’ पर आधारित है और इसे दो भागों में बनाया जा रहा है। फिल्म के पहले भाग में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में कई अन्य बड़े कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
‘रामायण’ की कमाई
रिलीज के 20 दिनों के भीतर फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1735 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसमें विदेशों से हुई 65 मिलियन डॉलर की कमाई भी शामिल है।
