बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने एक वीडियो जारी कर अभिनेता गोविंदा (चीची भैया) को समझाने की कोशिश की है। दरअसल, मंगलवार को गोविंदा लालबागचा राजा के दर्शन करने अपनी को-एक्ट्रेस और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ पहुंचे थे। ऐसे में रानी ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने गोविंदा को अपनी 40 साल पुरानी शादी को संभालने और पत्नी सुनीता के पास वापस लौटने की नसीहत दी है।
‘सुनीता जी को छोड़कर किसे साथ ले गए?’
वीडियो में राखी सावंत ने गोविंदा से सीधे सवाल करते हुए कहा, ‘अरे चीची भैया, गोविंदा जी क्या हो गया है आपको? इतने बड़े लालबाग के गणपति में आप वो रूपा कोमल… कौन है? कोमल चोमल को लेकर गए? ये बहुत गलत बात है गोविंद जी। अपनी बीवी को लेके जाना चाहिए, जिसके साथ आपने 40 साल बिताए हैं, सुनीता जी के साथ। मैं आज तक आपका साथ दे रही थी। चीची भैया, ये बहुत गलत बात है। आप तो मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं। ये बहुत गलत बात है। सुनीता जी को क्यों नहीं लेकर गए?’
‘अलग रहने का कोई मतलब नहीं है’- राखी सावंत
सुनीता आहूजा का साथ देते हुए राखी ने आगे कहा, ‘बीवी को लेके जाना चाहिए। ये अलग-अलग रहने का कोई मतलब नहीं है। आप तो जो भी कर लो, सुनीता जी आपको अकेले नहीं छोड़ेंगी। आप उनके साथ में हमेशा रहेंगे। कौन है ये कोमल? ठीक है, एक्ट्रेस को साइड में रखिए।’
‘40 साल साथ बिताए, बच्चे बड़े किए’ – राखी सावंत
गोविंदा को उनके परिवार और पत्नी के त्याग की याद दिलाते हुए राखी सावंत ने कहा, ‘गोविंद जी, ये क्या दूसरे की बीवी को लेके घूम रहे हो? कौन है वो? आप अपनी बीवी को लेके घूमो ना। सुनीता जी को लेके जाओ। 40 साल हो गए हैं आपको साथ में। उन्होंने आपके बच्चे पैदा किए हैं, आपके बच्चे बड़े किए। आपका दिल बड़ा है यार, क्या करते हो? ठीक है, वो भी खामोश हो गई है।’
‘सुबह का भूला शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते’- राखी
अंत में राखी सावंत ने गोविंदा से पुरानी बातें भूलकर अपनी पत्नी के पास वापस लौटने की अपील की। राखी ने कहा, ‘सुबह का भूला शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते हैं। चलो आप सब कुछ भूल जाओ यार, अच्छी बात नहीं है। मत करो ना गोविंद जी, आप इतने अच्छे इंसान हो।’
