राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, ‘शीश महल पार्ट 2’ को लेकर पार्टी पर उठाए सवाल!

मुख्य समाचार राष्ट्रीय

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। आज दिल्ली में ‘शीश महल पार्ट टू’ सामने आ गया है। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। पिछले चुनाव में हार की मुख्य वजह यही विवाद था। राघव चड्ढा ने कहा कि AAP को इस पर आत्ममंथन करना चाहिए।

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने AAP पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में ‘शीश महल पार्ट टू’ सामने आ गया है। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। यदि दिल्ली चुनावों में आम आदमी पार्टी की हार का कोई एक बड़ा कारण था, तो वह ‘शीश महल’ ही था। लेकिन आज, दिल्ली चुनाव खत्म हुए अभी एक साल भी नहीं बीता है कि ‘शीश महल पार्ट टू’ सामने आ गया है। मेरा मानना है कि जब सड़कों और मोहल्लों में लोग आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से ‘शीश महल’ के बारे में सवाल पूछेंगे तो पार्टी के जो गिने-चुने अच्छे कार्यकर्ता बचे हैं, वे इसका क्या जवाब देंगे? आम आदमी पार्टी को इस पर आत्ममंथन करना चाहिए।

दरअसल, भाजपा ने लोधी एस्टेट में आवंटित नए बंगले को लेकर अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को निशाना साधा। भाजपा ने इसे ‘शीशमहल-2’ करार दिया। भाजपा ने आरोप लगाया कि इसमें सुविधाएं बढ़ाने के लिए निजी रकम का भी इस्तेमाल किया गया है। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा ने भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल को ऐशो आराम पसंद है। वे इसके आदी बन चुके हैं। दिल्ली के मतदाताओं ने जब उन्हें शीशमहल से बाहर कर दिया तो वह पंजाब चले गए और उन्होंने वहां एक बंगले पर कब्जा कर लिया। अब दिल्ली के लोधी एस्टेट में उन्होंने शीशमहल-2 तैयार कराया है।

राघव चड्ढा ने इसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। राघव चड्ढा ने कहा कि एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि आज दिल्ली में ‘शीश महल पार्ट टू’ सामने आ गया है। इसकी कुछ तस्वीरें भी बाहर आई हैं। मेरा मानना है कि दिल्ली के चुनावों में आम आदमी पार्टी की हार की मुख्य वजहों में से एक वजह ‘शीश महल’ भी था। दिल्ली चुनाव खत्म हुए एक साल भी नहीं हुए कि ‘शीश महल पार्ट टू’ सामने आ गया है। इस मुद्दे को लेकर दिल्ली के लोग जब आम आदमी पार्टी के गिने-चुने कुछ अच्छे कार्यकर्ताओं से सवाल करेंगे तब वे क्या जवाब देंगे? आम आदमी पार्टी को इस मुद्दे पर आत्ममंथन करना चाहिए। इस पर विचार करना चाहिए।

सनद रहे भाजपा ने सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को ‘शीशमहल’ करार देते हुए सीधे अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला था। भाजपा ने उस बंगले की भव्य साज-सज्जा में कथित वित्तीय गड़बड़ियों का आरोप लगाया था।

भाजपा नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का नया आवास 95, लोधी एस्टेट में है, जहां वह अब रह रहे हैं। इसमें 5 शयनकक्ष और 4 बैठक कक्ष हैं। इसमें लुटियंस दिल्ली के किसी भी अन्य बंगले से बेहतर सुविधाएं हैं। आलम यह है कि आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के कारण ही शुक्रवार को उसके 7 राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी छोड़ दी। राघव चड्ढा ने इस बयान पर मुहर लगाते हुए कहा कि आज ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ताओं को लगता है कि अब आम आदमी पार्टी में काम करने की कोई गुंजाइश नहीं बची है।

राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ऐसे गलत रास्ते पर चल पड़ी है जिससे कोई भी जुड़ना नहीं चाहता है। यही वजह है कि एक-एक करके तमाम नेता आम आदमी पार्टी छोड़ चुके हैं। इसको लेकर एक नहीं 7 सांसद एक साथ आम आदमी पार्टी छोड़ रहे हैं। इन नेताओं का मानना ​​है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्ट और समझौतावादी हाथों में चली गई है। आम आदमी पार्टी के जो लोग यह कह रहे हैं कि हमने डर के कारण AAP को छोड़ने का फैसला किया है तो यह सही नहीं है। हमने आम आदमी पार्टी से डर के कारण नहीं वरन उससे घृणा होने के कारण उसको छोड़ दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *