5 दिन में 546 करोड़ की शराब गटक गए CG के लोग, दीवाली पर विदेशी ब्रांड्स की धूम

प्रादेशिक मुख्य समाचार

रायपुर: प्रदेश में दीपावली के पांच दिनों में शराब की बिक्री ने नया रिकार्ड बना दिया। पांच से नौ नवंबर के बीच प्रदेश में 546.07 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 38.10 करोड़ रुपये अधिक है। यानी शराब कारोबार में 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान देसी शराब के मुकाबले विदेशी शराब और स्पिरिट-माल्ट की मांग कहीं अधिक रही। पांच दिनों में देसी शराब की 195.55 करोड़ रुपये की बिक्री हुई, जबकि विदेशी शराब और स्पिरिट-माल्ट का कारोबार 350.52 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

बिक्री का सबसे बड़ा उछाल सात नवंबर को देखने को मिला। इस दिन 124.27 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जो पांच दिनों में सर्वाधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, पांच नवंबर को 89.80 करोड़, छह नवंबर को 97.75 करोड़, आठ नवंबर को 119.10 करोड़ और नौ नवंबर को 115.13 करोड़ रुपये की शराब बिकी। पिछले साल 17 से 21 अक्टूबर के बीच 507.97 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस बार विदेशी ब्रांड की अधिक मांग ने शराब कारोबार को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *