बारिश के मौसम में इन फलों को लेकर बरतें सावधानी, लापरवाही पड़ सकती है भारी

मुख्य समाचार स्वास्थ्य

फल खाना हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। फल फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन को ठीक रखते हैं, वेट मैनेज करने में मदद करते हैं, हार्ट हेल्थ और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। हालांकि, मानसून के दौरान गर्म और नमी वाले मौसम की वजह से फल जल्दी खराब होने लगते हैं और कुछ फलों में कीड़े लगने की संभावना भी ज्यादा होती है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि मानसून के सभी फल असुरक्षित होते हैं, बस बारिश के मौसम में आपको कुछ फलों को ध्यान से खाना चाहिए। यहां 6 ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं जिनकों बारिश के मौसम में आपको ध्यान से खाना चाहिए।

1) अमरूद

अमरूद फल को अगर आप सीजन के समय पर खाएंगे तो ये फ्रेश और बिल्कुल मीठा मिलेगा। लेकिन अगर आप बिना सीजन के अमरूद को खाएंगे खासतौर से बारिश के मौसम में तो अक्सर इसमें कीड़ा पा सकते हैं। ऐसा अक्सर तब होता है जब फ्रूट पर फल की मक्खियों का हमला होता है, जिनके लार्वा फल के अंदर पनप सकते हैं और फल को अंदर से खराब कर सकते हैं।

2) आम

गर्मियों के सीजन में आम बहुत ज्यादा खाया जाने वाला फल है। आम की कई किस्में होती हैं जो अलग-अलग महीनों में आती हैं। लेकिन अगर आम ज्यादा पक जाएं या खराब हो जाएं, तो इनमें फ्रूट फ्साई का हमला या फंगस हो सकती है।

3) लीची

फ्रेश लीची मई-जून के महीनों में आती हैं। इस समय पर आप जब भी लीची खाएंगे तो बहुत कम बार ही ये खराब निकलेंगी। जबकि बारिश के मौसम में नमी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में नमी वाली जगहों पर लीची को रखने से इसमें फफूंद लग सकती है।

4) अंगूर

आजकल फलों को खाने के लिए आपको उनके सीजन का इंतजान नहीं करना पड़ता। सारे फल 12 महीने आसानी से मिल सकते हैं। बात अंगूर की करें तो बारिश के मौसम में नमी की वजह से इनमें जल्दी फफूंद लग सकती है। इसके अलावा अंगूरों पर दिखने वाली सफेद पाउडर जैसी परत पर कीटनाशकों, केमिकल वैक्स या कवकनाशी की होती है। इसलिए इन्हें अच्छी तरह से धोकर खाना चाहिए।

5) जामुन

सोशल मीडिया पर आजकल कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं जो जामुन में कीड़े होने का दावा करते हैं। दरअसल जामुन के गीला रहने या ज्यादा समय तक रखे रहने पर इसकी सतह पर फफूंद लग सकती है।

6) अंजीर

फ्रेश अंजीर बारिश के मौसम में जल्दी खराब हो सकती है। इस फल के नरम छिलके होने की वजह से इनमें फफूंद लगने और खराब होने का खतरा ज्यादा रहता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *