IPL 2026: हाफ फेज से लीग फेज तक की कहानी, जानिए कौन कहां है

खेल मुख्य समाचार

IPL 2026 के हाफ फेज के बाद पॉइंट्स टेबल कैसी थी और अब लीग फेज के बाद कौन कहां पर है? इसके बारे में जान लीजिए। आईपीएल में लगातार फेरबदल पॉइंट्स टेबल में हुए हैं। गुजरात ने दमदार प्रदर्शन किया है।

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन के लीग फेज का समापन रविवार 24 मई को हो गया। कुल 70 लीग मैच इस दौरान खेले गए। इनमें से 69 मैचों का नतीजा निकला, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा। आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल 2026 के लीग फेज के आधे मैचों के बाद जो टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर थी, वह टीम प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई तक नहीं कर पाई। 7-7 मैचों के बाद जिस टीम के खाते में सबसे ज्यादा 13 पॉइंट्स थे, वह पूरे सीजन में 15 अंक ही आखिर तक हासिल कर पाई।

आईपीएल 2026 के आधे फेज के बाद पंजाब किंग्स सात मैचों में से 6 मैच जीतकर और एक मैच के बेनतीजा होने पर 13 अंकों के साथ शीर्ष पर थी। इसके बाद दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु थी, जिसके खाते में 10 पॉइंट्स थे। इतने ही पॉइंट्स राजस्थान रॉयल्स के खाते में भी हाफ स्टेज के बाद थे, जो तीसरे नंबर पर थी। चौथे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद थी, जिसके खाते में 8 पॉइंट्स थे। पांचवें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स थी, जिसके खाते में 6 पॉइंट्स थे। दिल्ली कैपिटल्स इतने ही पॉइंट्स के साथ छठे और गुजरात टाइटन्स सातवें पायदान पर इतने ही पॉइंट्स के बाद थी। आठवें नंबर पर मुंबई इंडियंस थी, जिसके खाते में 4 पॉइंट्स थे। लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में भी 4 ही पॉइंट थे। कोलकाता नाइट राइडर्स 10वें नंबर पर थी, जिसके खाते में सिर्फ 3 पॉइंट थे।

IPL 2026 के हाफ फेज के बाद की पॉइंट्स टेबल

पोजिशन टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक
1 PBKS 7 6 0 1 13
2 RCB 7 5 2 0 10
3 RR 7 5 2 0 10
4 SRH 7 4 3 0 8
5 CSK 7 3 4 0 6
6 DC 7 3 4 0 6
7 GT 7 3 4 0 6
8 MI 7 2 5 0 4
9 LSG 7 2 5 0 4
10 KKR 7 1 5 1 3

अब बात अगर आईपीएल के 19वें सीजन के लीग फेज के बाद की पॉइंट्स टेबल की करें तो शीर्ष पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसके खाते में 18 पॉइंट्स हैं। दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटन्स है। जीटी के खाते में भी 18 पॉइंट्स हैं और इतने ही अंकों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर है। चौथे पायदान पर 16 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स है। आपने गौर किया होगा कि जो टीम हाफ फेज तक सातवें नंबर पर थी, वह लीग के आखिर में दूसरे नंबर पर पहुंच गई, जो टीम पहले स्थान पर थी, वह टीम टॉप 4 में भी जगह नहीं बना सकी।

आईपीएल 2026 में पाचवें स्थान पर पंजाब किंग्स रही, जो 15 अंक हासिल कर सकी। छठे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है, जो 14 अंकों तक पहुंच पाई। कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में 13 पॉइंट्स थे और टीम सातवें स्थान पर सीजन खत्म की। आठवें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स रही, जिसने 12 अंक हासिल किए। 9वें पायदान पर मुंबई इंडियंस रही, जिसने 8 अंक हासिल किए और इतने ही अंक सबसे आखिरी पायदान पर रहने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में रहे।

IPL 2026 के लीग फेज के बाद की पॉइंट्स टेबल

पोजिशन टीम मैच जीत हार बेनतीजा नेट रन रेट अंक
1

RCB

14 9 5 0 0.783 18
2

GT

14 9 5 0 0.695 18
3

SRH

14 9 5 0 0.524 18
4

RR

14 8 6 0 0.189 16
5

PBKS

14 7 6 1 0.309 15
6

DC

14 7 7 0 -0.651 14
7

KKR

14 6 7 1 -0.147 13
8

CSK

14 6 8 0 -0.345 12
9

MI

14 4 10 0 -0.584
  1. 8
10

LSG

14 4 10 0 -0.740 8

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *