गैस चोरी के मामले में नया मोड़: टैंकर मालिक ने ही दर्ज कराई चोरी की शिकायत

प्रादेशिक मुख्य समाचार
रायपुर। महासमुंद जिले के सिंघोडा थाना क्षेत्र में गैस चोरी करवाने वाले पक्ष ने ही चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। मामला अब रायपुर पुलिस आईजी तक पहुंच गया है। पुलिस की लापरवाही भी इस मामले में सामने आई है। शिकायत पर पुलिस ने चोरी की गैस तलाश शुरू कर दी है। टैंकर मालिक के. सुब्रह्मण्यम ने थाना सिंघोडा में शिकायत देकर दावा किया है कि टैंकरों से करीब 52 टन गैस चोरी हो गई। जबकि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दिसंबर 2025 में इंडियन ऑयल कंपनी के छह टैंकरों से गैस निकालकर 80 कमर्शियल और 56 घरेलू सिलिंडरों में अवैध रूप से चोरी की गई थी।

टैंकरों से गैस सिलिंडरों में भरी जा रही थी

गैस चोरी की सूचना पर विभाग ने छापा मारा, जहां टैंकरों से गैस सिलिंडरों में भरी जा रही थी। चालक वाल्व खोलकर वाहन और दस्तावेज लेकर भाग निकले। पुलिस ने छह टैंकर और सिलिंडर जब्त कर लिए। तीन महीने तक कोई दावा नहीं आने पर पुलिस अधीक्षक ने गैस के रिसाव और खतरे को देखते हुए कलेक्टर को पत्र लिखा। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर सहायक खाद्य अधिकारी के माध्यम से टैंकरों को रायपुर स्थित ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स के सुपुर्द कर दिया गया।

खाली सिलिंडर और खुले वॉल्व वाले टैंकर मिले थे

छापेमारी के दौरान खाली सिलिंडर और खुले वॉल्व वाले जब्त किए गए। टैंकर सुरक्षा कारणों से कलेक्टर के निर्देश पर रायपुर स्थित ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स को सुपुर्द कर दिए गए। थाना प्रभारी ने खाद्य विभाग की मौजूदगी में पंचनामा कर सुपुर्दगी की प्रक्रिया पूरी कराई। जब टैंकर आरंग की एक कंपनी को सुपुर्द किए तब बिना तौले ही खाद्य विभाग ने दे दिए। अब गैस कम होने की शिकायत की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *