LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ा आदेश! अब बिना e-KYC के रुक सकती है गैस और सब्सिडी

मुख्य समाचार राष्ट्रीय

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच देश में LPG गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की खबरों के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन यानी e-KYC कराना अनिवार्य होगा।

e-KYC नहीं तो बंद हो सकती है सेवा
मंत्रालय के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं ने e-KYC नहीं कराया है, उन्हें गैस कनेक्शन और सब्सिडी से वंचित होना पड़ सकता है। हालांकि यह प्रक्रिया केवल उन्हीं ग्राहकों के लिए जरूरी है, जिनका सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है।

घर बैठे कर सकेंगे प्रक्रिया
सरकार ने e-KYC को आसान बनाते हुए इसे घर बैठे मोबाइल से करने की सुविधा दी है। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपनी ऑयल मार्केटिंग कंपनी के मोबाइल ऐप और आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन ऐप का उपयोग करना होगा।

मंत्रालय ने जारी किए निर्देश
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उपभोक्ता अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क कर सकते हैं या टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।

ऐसे करें e-KYC
संबंधित कंपनी का ऐप डाउनलोड करें (Indian Oil, BPCL, HPCL)
LPG आईडी और मोबाइल नंबर लिंक करें
e-KYC/आधार ऑथेंटिकेशन विकल्प चुनें
आधार नंबर दर्ज करें
फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें

सरकार के इस कदम को LPG वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने और फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाने के रूप में देखा जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *