जंगल में भालू का आतंक, ग्रामीण पर हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

प्रादेशिक मुख्य समाचार

गरियाबंद। जिले के वन परिक्षेत्र सड़क परसूली के बागमार बीट अंतर्गत ग्राम कोचई मुड़ा में मंगलवार सुबह एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर भेज दिया गया है। वन विभाग द्वारा पीडित को तत्काल सहायता के रूप में 1000 रुपये की राशि प्रदान की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराणिक राम यादव पिता सोभू राम यादव, सुबह करीब 5.41 बजे महुआ फूल बीनने के लिए जंगल से लगे खेत में गए थे। इसी दौरान एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, चेहरे और दाहिने हाथ में चोटें आई हैं। घटना के समय आसपास अन्य लोग भी मौजूद थे। पीडित की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, तब तक भालू जंगल की ओर चला गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को घर पहुंचाया और वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को जिला चिकित्सालय गरियाबंद लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *