बिजली लाइन हादसा: ठेकाकर्मी की पेड़ कटाई के दौरान मौत, सुरक्षा पर सवाल

प्रादेशिक मुख्य समाचार

खैरागढ़. विद्युत लाइन के आसपास पेड़ कटाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. करंट लगने से बिजली विभाग के एक ठेका कर्मी की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. मृतक की पहचान ग्राम पेंड्रीकला निवासी हेमंत साहू (45) पिता स्वर्गीय बंशीलाल साहू के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि हेमंत साहू शनिवार सुबह अन्य कर्मचारियों के साथ टोलागांव क्षेत्र में विद्युत लाइन के पास पेड़ कटाई कार्य में लगा हुआ था. इसी दौरान पेड़ की डाल एक चालू विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई और हेमंत तेज करंट की चपेट में आ गया.

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. साथी कर्मचारियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *