CM बने विजय थलापति तो तृषा कृष्णन ने खास अंदाज में जताई खुशी, पोस्ट में लिखा- प्यार

मनोरंजन मुख्य समाचार राष्ट्रीय

तमिलनाडु की राजनीति में 10 मई 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, जब थलापति विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन इस ऐतिहासिक पल के साथ-साथ सोशल मीडिया पर जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है थलापति की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की मौजूदगी और उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट।

तृषा का कैप्शन हुआ वायरल

शपथ ग्रहण समारोह के बाद तृषा ने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने उसी साड़ी में फोटोज शेयर की हैं जिसे पहनकर वह विजय थलापति के शपथ ग्रहण समारोह में गई थीं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘प्यार की गूंज हमेशा सबसे तेज होती है।’

फैंस का रिएक्शन

फैंस इस कैप्शन के अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं। जहां कुछ लोग इसे विजय की राजनीतिक जीत और जनता के प्यार से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विजय और तृषा के बीच लंबे समय से चल रही डेटिंग की अफवाहों को फिर से बल मिल गया है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह कैप्शन उन लोगों को जवाब है जो उनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं।

विजय और तृषा के अफयर के रूमर्स कब तेज हुए?

विजय और तृषा की जोड़ी ‘घिल्ली’, ‘कुरुवी’ और हालिया ब्लॉकबस्टर ‘लियो’ के बाद से ही चर्चा में है। हाल ही में जब विजय की पत्नी संगीता ने थलापति पर अफेयर करने के आरोप लगाए थे और तलाक की अर्जी दी थी तब विजय और तृषा के अफेयर की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि, न विजय ने और न ही तृषा ने इन खबरों की पुष्टि की है। हालांकि, पहले विजय की जीत पर उनके घर और अब शपथ ग्रहण समारोह में तृषा का पहुंचना लोगों के मन में सवाल खड़े कर रहा है।

क्या राजनीति में एंट्री करेंगी तृषा?

चेन्नई के गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि विजय की पार्टी TVK तृषा को राजनीति में उतारने की तैयारी कर रही है। दरअसल, विजय ने दो जगहों से चुनाव लड़े थे और उन्होंने दोनों जगह चुनाव जीत लिए हैं। ऐसे में खबरें हैं कि वह अपनी एक सीट, त्रिची ईस्ट (Trichy East) तृषा को देंगे और तृषा वहां से उपचुनाव लड़ सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो ‘अप्पडी पोडू’ की यह हिट जोड़ी अब विधानसभा में भी साथ नजर आ सकती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *