रायपुर में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का एक्शन, भाटागांव देवपुरी से कोचिया गिरफ्तार; 38 पौवा शराब जब्त

प्रादेशिक मुख्य समाचार

रायपुर। पुलिस उपायुक्त रॉबिंस गुरिया (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटित द्वारा शहर में हो रहे लगातार अपराधिक गतिविधियों एवं अवैध कारोबारो पर अकुंश लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं पूर्व में अवैध शराब विक्रय एवं कारोबार में संलिप्त आरोपियों के तस्दीकी हेतु निर्देश दिया गया है।

मुखबीर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की भाटागांव देवपुरी के पास रायपुर निवासी तोरण गायकवाड़ उर्फ सोनू द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर विक्रय कर रहा है की सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को सूचना का तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का संयुक्त टीम गठित कर सूचना की तस्दीकी हेतु रवाना किया। मुखबीरों से प्राप्त सूचना के आधार पर भाटागांव देवपुरी के पास में पुलिस टीम रवाना होकर सूचना के संबंध में गोपनीय रूप से पूछताछ कर आरोपी के सकूनत पर रेड कार्यवाही किये जहां पर आरोपी तोरण गायकवाड़ उर्फ सोनू द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करने हेतु कुल-38 पौवा देशी मदिरा रखे मिला आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01. तोरण गायकवाड़ उर्फ सोनू पिता राम त्वाहनी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *