सुदूर पूर्व और दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों में अब ‘राष्ट्रवादी राजनीति’ मुख्यधारा का हिस्सा बनी : लता उसेण्डी

प्रादेशिक मुख्य समाचार

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेण्डी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों को देश की राजनीति के लिए ‘क्रांतिकारी’ बताते हुए असम में पार्टी की ‘हैट्रिक’ पर खुशी जताई और कहा कि इन चुनावी परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत के सुदूर पूर्व और दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों में अब ‘राष्ट्रवादी राजनीति’ मुख्यधारा का हिस्सा बन चुकी है। केंद्र और राज्य में समन्वय से सीमा सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा मजबूती मिलने की उम्मीद बढ़ी है। सुश्री उसेण्डी ने कहा जनता ने विकास विरोधी ताकतों को नकार कर डबल इंजन की सरकार पर फिर से भरोसा जताया है। पुडुचेरी के परिणाम यह सिद्ध करते हैं कि भाजपा अब केवल उत्तर भारत की पार्टी नहीं, बल्कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक जनता की पहली पसंद बन चुकी है। सुश्री उसेण्डी ने इस विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व तथा करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का अभिनंदन किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *