डॉ. गिरीश चंदेल को केंद्र सरकार की बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना की स्टीयरिंग समिति में बनाया गया सदस्य

प्रादेशिक मुख्य समाचार

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा गठित राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना की स्टीयरिंग सह प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग समिति का सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किया गया है।

राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना का उद्देश्य देश में जैव प्रौद्योगिकी आधारित उद्योगों और स्टार्टअप को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत विभिन्न राज्यों में जैव प्रौद्योगिकी पार्कों की स्थापना की जा रही है। इन पार्कों की स्थापना राज्यों के सहयोग से की जा रही है, जिसके लिए भारत सरकार की ओर से वित्तीय सहयोग भी उपलब्ध कराया जाता है।

राष्ट्रीय स्तर पर गठित यह स्टीयरिंग सह प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग समिति विभिन्न राज्यों में प्रस्तावित बायोटेक पार्कों के परियोजना प्रतिवेदनों को मंजूरी देने के साथ-साथ उनके क्रियान्वयन की निगरानी भी करेगी। समिति जैव प्रौद्योगिकी पार्कों से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन और समन्वय का कार्य भी करेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *