12 जून तक चलाया जा रहा समपार फाटक जागरूकता अभियान
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर 6 से 12 जून तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत संरक्षा अधिकारियों , संरक्षा सलाहकारों सिविल डिफेंस वोलैंटियर एवं स्काउट गाईड के द्वारा विभिन्न समपार फाटकों जैसे केन्द्री गेट (समपार फाटक-आरवी-22), उरकुरा पश्चिम फाटक (समपार फाटक-415), वीआईपी गेट(समपार फाटक-आरवी-6), मानिकचौरी गेट (समपार फाटक-एआर-05), राजिम गेट(समपार फाटक-एआर-12), मोहाभाटा गेट(समपार फाटक-372), सरस्वती नगर गेट(समपार फाटक-419), परसदा गेट(समपार फाटक-429), खुर्सीपार गेट(समपार फाटक-440), उताई गेट(समपार फाटक-डीडी-4), धनोरा गेट(समपार फाटक-डीडी-8), मरौदा यार्ड गेट(समपार फाटक-डीडी-10), तथा राजिम, अभनपुर, केन्द्री, चक्रभाटा , सरस्वती नगर, कुम्हारी , भिलाई, भिलाई पावर हाउस, भिलाई नगर एवं मरोदा स्टेशन तथा मार्केट एरिया एवं मानिकचौरी तथा मोहाभाटा गांव में जाकर लोगों को पॉमप्लेट वितरण करके , स्टीकर चिपका कर एवं बैनर लगाकर लोगों को फाटक बंद होने पर उसे पार न करने की काउंसलिंग की गई तथा समपार फाटक को सही तरीके से पार करने एवं इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए कुल लगभग 540 लोगों की काउंसिलिंग की गई। इस अवसर पर रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत संरक्षा सलाहकारों तथा नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों, संरक्षा विभाग के द्वारा पाम्पलेट बाँटकर, स्लोगन व माईक के माध्यम से राहगीरों को जागृत किया गया। साथ ही समपार फाटक पार करते समय गाडी को धीमा चलाने, सिग्नल हरा होने पर ही आगे बढने, फाटक बंद हो तो खुलने का इंतजार करने तथा फाटक पार करते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने का परामर्श दिया गया।