सेवा सेतु का दिख रहा असर सुगम हुई सरकारी सेवाएं, अमर सिंह को मिला जाति प्रमाण पत्र

प्रादेशिक मुख्य समाचार

रायपुर, छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों तक शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने में सेवा सेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस पहल से नागरिकों को आवश्यक प्रमाणपत्र प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है और उनके समय एवं श्रम की बचत हो रही है। सूरजपुर जिले के विकासखंड रामानुजनगर अंतर्गत ग्राम साल्ही निवासी श्री अमर सिंह ने सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन कर आसानी से अपना जाति प्रमाणपत्र प्राप्त किया।
श्री अमर सिंह ने जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने दस्तावेजों का त्वरित परीक्षण किया और पात्रता के आधार पर उनका जाति प्रमाणपत्र जारी कर दिया। इस पूरी प्रक्रिया से उन्हें शासकीय सेवा का लाभ सहजता से प्राप्त हुआ।
श्री अमर सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले ऐसे कार्यों के लिए कई बार शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और श्रम दोनों खर्च होते थे। लेकिन सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन करने पर प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हो गई है। उन्होंने कहा कि कम समय में जाति प्रमाणपत्र प्राप्त होना शासन की संवेदनशीलता और नागरिकों को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने इस सुविधा के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवा सेतु जैसी जनहितकारी पहल से आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत मिल रही है। यह पहल सुशासन को जनसामान्य तक पहुंचाने के साथ ही शासन और नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करने में भी सहायक सिद्ध हो रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *