IFS अरूण पांडे बने प्रधान मुख्य वन संरक्षक, राज्य सरकार ने की नियुक्ति

प्रादेशिक मुख्य समाचार

रायपुर. राज्य सरकार ने आईएफएस अरूण पांडे को प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख के तौर पर नियुक्त कर दिया है. मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. वह व्ही. श्रीनिवासन राव की जगह लेंगे.

दरअसल, प्रमुख PCCF व्ही. श्रीनिवास राव 31 मई को रिटायर होने वाले हैं. ऐसे में नए PCCF के लिए डीपीसी की बैठक हुई थी. इसमें अरूण पाण्डेय, अनिल साहू और कौशलेंद्र कुमार के नाम पर चर्चा हुई थी. चर्चा के बाद अरूण पाण्डेय के नाम पर मुहर लगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *