रायपुर– अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में रायपुर जिला में लगभग 22000 घरो में 31 मई को गृहे गृहे यज्ञ होने जा रहा हैं।जिसका उद्देश्य- वर्तमान एवम भावी संकटो का समाधान,वातावरण एवम पर्यावरण का परिशोधन, भारतीय संस्कृति व संस्कारो की घर घर मे स्थापना ,देश के सीमाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में लगे सेनानियों के मनोबल को मजबूत करने,विश्व कल्याण आदि को लेकर किये जा रहे है। 31 मई को विश्व के 100 से ज्यादा देशों में करोड़ो लोगो द्वारा लाखो घरो में यज्ञ होने जा रहे है।
गायत्री परिवार के जिला समन्वयक श्री लच्छुराम निषाद ने बताया कि रायपुर जिले के अभनपुर, आरंग,तिल्दा, धरसींवा, महानगर रायपुर के कार्यकर्ता मोबाइल द्वारा घर घर सम्पर्क करके यज्ञ करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 31 मई को सभी अपने अपने घरों में यज्ञ करेंगे। यज्ञ करने के लिए सरल पूजा की पुस्तक या मोबाईल पंडित को भेजा जा रहा हैं।यज्ञ में विशेष औषधि घी,कपूर,गिलोय,तुलसी,चंदन,देवदारु,नागरमोथा, आदि के साथ गायत्री मंत्र,महामृत्युंजय मंत्र,सूर्य मन्त्र,रुद्र मन्त्र,कृमि नाशक मन्त्र,कृमि सुरक्षा मन्त्र आदि से आहुतियां प्रदान किये जायेंगे।
