रायपुर में रिंग रोड पर भीषण टक्कर! तेज रफ्तार कार और ट्रक की भिड़ंत से मचा हड़कंप, लंबा जाम लगा

प्रादेशिक मुख्य समाचार

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भाँटांगाँव स्थित रिंग रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार और ट्रक दोनों तेज गति से चल रहे थे। इसी दौरान भाँटांगाँव के पास दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर के बाद सड़क पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया और रिंग रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ समय तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *