बीते दो सालों में जिस एक क्रिकेटर ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है उसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम लिया जा सकता है। आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। पहले ही सीजन में उन्होंने दमदार शतकीय पारी खेलकर सबको अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आईपीएल 2026 में तो वैभव सूर्यवंशी ने इस तरीके का प्रदर्शन किया कि उन्हें सिलेक्टर भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल करने के लिए मजबूर हो गए। खुद चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि वैभव ने हमें चयन करने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। अब वे भारतीय टीम का हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि, प्लेइंग XI में जगह बनाने को लेकर अब भी इंतजार करना पड़ रहा है।
शुभमन गिल बनाम वैभव सूर्यवंशी, कौन बेहतर?
इस बीच 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे और पूर्व भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सिलेक्टर संदीप पाटिल ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने शुभमन गिल को वैभव सूर्यवंशी से बेहतर क्रिकेटर बताया है। उन्होंने शुभमन गिल को अभिषेक शर्मा से भी ऊपर रखा है। दरअसल, संदीप पाटिल न्यूज 18 इंडिया के जज्बा प्रोग्राम में शिरकत कर रहे थे जहां उनसे कुछ रेपिड फायर में सवाल किए गए। उसमें एक सवाल यह भी था कि वैभव सूर्यवंशी या शुभमन गिल, कौन बेहतर प्लेयर है। इसके जवाब में संदीप पाटिल ने बिना देरी किए सीधे शब्दों में शुभमन गिल का नाम लिया। उन्हें पहले अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल की तुलना का विकल्प दिया गया जिसमें उन्होंन शुभमन गिल को चना। इसके बाद शुभमन गिल बनाम वैभव सूर्यवंशी रेपिड फायर हुआ जिसमें उन्होंने शुभमन गिल को चुना।
वैभव सूर्यवंशी के लिए ये सलाह दी
साथ ही उन्होंने 15 वर्षीय वंडर बॉय को एक सलाह भी दी। उनसे सवाल किया गया कि आप वैभव सूर्यवंशी के बारे में क्या कहना चाहेंगे तब पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि मैं वैभव सूर्यवंशी से कहना चाहूंगा कि वे सिलेक्टिव रहेंगे। फिर उन्होंने कहा खासकर वे अपने शॉट्स के बारे में सिलेक्टिव रहें तो उनके करियर के लिए बेहतर होगा।
कप्तानी के मामले में गांगुली बेस्ट
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भारत का सबसे बेस्ट कप्तान कौन है। उन्हें कप्तानी के लिए जो भी विकल्प दिए गए उनमें उन्होंने सौरव गांगुली को सबसे बेहतर बताया। संदीप पाटिल ने महेंद्र सिंह धोनी को भी सौरव गांगुली से बेहतर बताया। यहां तक कि कप्तानी के मामले में सचिन तेंदलुकर से भी आगे सौरव गांगुली को चुना। शुभमन गिल से भी बेहतर कप्तान संदीप पाटिल ने सौरव गांगुली को बताया।
