नई दिल्ली, पाकिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज यानी शनिवार, 30 मई से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बाकी दो ODI मैच 2 और 4 जून को लाहौर में खेले जाएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग की वजह से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने दो महीने से ज़्यादा समय से कोई इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। वहीं अगले दो वनडे 2 और 4 जून को खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय से आईपीएल के चलते कोई इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। वहीं दूसरी तरफ, पाकिस्तान इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश से 0-2 से टेस्ट सीरीज हारकर आ रही है। आईए एक नजर पाकिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच से जुड़ी जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-
पाकिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे कब खेला जाएगा?
Pakistan vs Australia 1st ODI आज यानी शनिवार 30 मई को खेला जाएगा।
PAK vs AUS पहला वनडे कहां खेला जाएगा?
पाकिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
Pakistan vs Australia 1st ODI कितने बजे शुरू होगा?
PAK vs AUS पहला वनडे भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधा घंटा पहले यानी 4 बजकर 30 मिनट पर होगा।
पाकिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे भारत में कैसे देखें लाइव?
दुर्भाग्य से, किसी भी भारतीय टेलीविज़न चैनल और स्ट्रीमिंग पार्टनर ने पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की ODI सीरीज़ के ब्रॉडकास्ट या स्ट्रीमिंग राइट्स नहीं लिए हैं। भारतीय फैंन PAK बनाम AUS 2026 ODI सीरीज की लाइव स्ट्रीम Sports TV YouTube चैनल पर देख सकते हैं।
पाकिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड
पाकिस्तान स्क्वाड: साहिबज़ादा फरहान, माज़ सदाकत, बाबर आज़म, सलमान आगा, अब्दुल समद, गाज़ी गोरी (विकेट कीपर), शादाब खान, शाहीन अफ़रीदी (कप्तान), नसीम शाह, हारिस रऊफ़, अबरार अहमद, रोहेल नज़ीर, अहमद दानियाल, अराफ़ात मिन्हास, सुफ़यान मोक़िम, शमील हुसैन
ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड: मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, लियाम स्कॉट, नाथन एलिस, रिले मेरेडिथ, एडम ज़म्पा, बिली स्टैनलेक, मैथ्यू कुहनेमन, तनवीर संघा, ओलिवर पीक
