भारत ने गुरुवार को टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे सफल रन चेज पूरा किया। न्यूजीलैंड द्वारा मिले 226 रनों के लक्ष्य को भारत ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। संजू सैमसन ने 67 रन बनाए।
भारत ने न्यूजीलैंड को क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मैच में 4 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे सफल रन चेज करते हुए इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने संजू सैमसन के अर्धशतक, श्रेयस अय्यर और नमन धीर की दमदार पारियों की बदौलत दो गेंद शेष रहते अपना सबसे सफल रन चेज हासिल कर लिया। भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 230 रन बनाए। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। नमन धीर ने पहली गेंद पर चौका जड़ा और फिर चौथी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।
भारतीय टीम ने गुरुवार को टी20 इंटरनेशनल के इतिहास का अपना सबसे सफल रन चेज हासिल किया। टीम ने न्यूजीलैंड द्वारा मिले 226 रनों के लक्ष्य को आखिरी ओवर में सफलतापूर्वक चेज कर लिया। इससे पहले भारतीय टीम का सबसे सफल रन चेज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था, जहां पर भारत ने 2023 में 209 रनों के लक्ष्य को पाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 2026 में रायपुर में भारत ने 209 का लक्ष्य हासिल किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में 208 रन और श्रीलंका के खिलाफ 2009 में 207 रन। जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ आकलैंड में 2020 में 204 रन हासिल किए थे।
