पेट्रोल-डीजल 10-10 रुपये महंगे हो सकते हैं: 2-3 हफ्तों में रेट में बड़ा इजाफा

मुख्य समाचार राष्ट्रीय

शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया था। तब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 3-3 रुपये की बढ़ोतरी की थी। आने वाले समय में अभी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी और इजाफा हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल और डीजल का रेट 10-10 रुपये बढ़ाया जा सकता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में यह बढ़ोतरी अगले दो से तीन हफ्तों में की जा सकती है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुए इजाफे, घरेलू सिलेंडर का दाम बढ़ने और दूध की कीमतों में कई बढ़ोतरी की वजह से खुदरा महंगाई आने वाले महीनों में 0.42 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। अर्थशास्त्रियों ने यह उम्मीद जताई है।
10-10 रुपये बढ़ेगा पेट्रोल और डीजल का रेट (Petrol Diesel Next price hike)

Emkay Global ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मौजूदा घाटे को व्यवस्थित करने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10-10 रुपये का इजाफा हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी या तो एक बार में हो सकती है। या फिर दो से तीन हफ्तों में हो सकती है।
1 लीटर पर हो रहा है 17-18 रुपये का नुकसान (Petrol Diesel Loss)

रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में 1 लीटर तेल पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को 17 रुपये से 18 रुपये तक का नुकसान झेलना पड़ा है। वह भी तब जब सरकार ने मार्च के महीने में एक्साइज ड्यूटी को 10-10 रुपये घटा दिया था। बता दें, कीमतों में इजाफा ना होने के वजह से तेल कंपनियों को इस तिमाही में 57000 करोड़ रुपये से 58000 करोड़ रुपये तक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
क्या चल रहा है रेट? (Crude Oil Rate)

कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी ने तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा दिया है। युद्ध से पहले जहां क्रूड ऑयल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास था। जोकि अब 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है। लम्बे समय से कीमतें 100 डॉलर के पार बनी हुई है।
अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम को बढ़ाया

तेल की कीमतों में इजाफा से पहले ही मदर डेयरी और अमूल ने दूध के दाम को बढ़ा दिया था। इन कंपनियों ने 2-2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। ऐसे में स्थानीय कंपनियां भी आने वाले समय में दूध के दाम को बढ़ा सकती हैं।
आम आदमी पर बढ़ रहा है बोझ

पेट्रोल-डीजल से लेकर दूध तक आम आदमी के ऊपर बोझ बढ़ने वाला है। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अन्य सेक्टर्स पर भी पड़ता है। यहां भी कीमतों में इजाफा जल्द देखने को मिल सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *