जिंदगी का कीमती वक्त बर्बाद कर रहीं ये 6 आदतें, आज से ही कर दें बंद!

मुख्य समाचार स्वास्थ्य

कई बार ऐसा महसूस होता है कि आप बहुत ज्यादा थके हुए हैं। बगैर कुछ काम किए आपका ज्यादातर समय खत्म हो चुका है और आपके सारे काम यूं ही पेडिंग पड़े हैं। अगर आपके साथ अक्सर ऐसा ही होता है और आप पूरी तरह से थककर बेहाल हो जाते हैं इसके लिए आपकी कई आदतें जिम्मेदार हैं। जो, सीक्रेटली आपके कीमती वक्त को बर्बाद करती है और आपको अंदाजा भी नहीं लगता। केवल फोन स्क्रॉल करना या खराब खाना ही जिम्मेदार नहीं होता कुछ और आदते हैं जो आपकी एनर्जी ड्रेन करते हैं, जिससे आप थका हुआ और हर वक्त लो एनर्जी फील करती है। अपनी इन 6 आदतों की वजह से ही आपका समय बर्बाद होता है।

ध्यान भटकाने वाली चीजें और मल्टीटास्किंग

आप सोचती हैं कि आप एक साथ कई काम कर रहीं और मल्टीटास्किंग हैं। जबकि ऐसा नहीं है एक साथ कई काम आपकी प्रोडक्टिविटी को कम करते हैं। काम के बीच में ये चीजें केवल ध्यान भटकाती हैं, जैसे फोनकॉल्स अटेंड करना, मैसेज का रिप्लाई करना या फिर ऐप्स खोलकर चेक करना। ये आदते आपके समय को बर्बाद करती हैं और जो काम आपका आसानी से एक घंटे में खत्म हो सकता है, उसके समय को बढ़ा देती है। जिससे कीमती समय बर्बाद होता है।

छोटी सी चीज के लिए कई सारे ऑप्शन सोचना

दिनभर के छोटे काम को पूरा करने के लिए ढेर सारे ऑप्शन सोचना अपने कीमती समय को बर्बाद करना है। यहीं नहीं इससे आपके दिमाग में भी उलझने बढ़ती है। समय के साथ इसे ही डिसीजन फटिग कहते हैं। जिसमे ज्यादा निर्णय लेने से थकान होने लगती है। हर रोज के कामों को सही से प्लान करें जिससे ज्यादा फैसले लेकर दिमाग को थकाने की जरूरत ना पड़े।

बेड टाइम पर स्क्रीन

फोन को स्क्रॉल करने की आदत आपके ज्यादातर समय को बर्बाद कर रही है। खासतौर पर जब आप आराम के मूड में हो और बेड पर जाएं और फोन स्क्रॉल करने लगे, किसी सॉन्ग को खोजने लगे या फिर किसी नोटिफिकेशन को देखने के चक्कर में मोबाइल चलाने लगें। ये आदतें दिमाग और शरीर दोनों को थकाती है।

ब्रेकफास्ट ना करना और अनबैलेंस्ड मील

काम की व्यस्तता के बीच में ज्यादातर दिन आप ब्रेकफास्ट को स्किप कर देती हैं। दोपहर की जल्दीबाजी में अनबैलेंस्ड मील खाती हैं। ये आदते आपके बॉडी के न्यूट्रिशन कम कर रहीं। जिससे थकान और लो एनर्जी फील होना बिल्कुल कॉमन है।

शुगर एंड कैफीन

नींद भगाने के लिए कॉफी और एनर्जी लाने के लिए एनर्जी ड्रिंक, ये आदत माइंड को खोखला कर रही हैं। शुगर और कैफीन से भले ही आपकी नींद भगाती हो और आप फ्रेश फील करती हों लेकिन कुछ ही समय बाद ये एनर्जी क्रैश हो जाती है और आप सबसे ज्यादा थका हुआ फील करती है। इसलिए कैफीन और शुगर का सहारा लेना बंद करें।

डिहाइड्रेशन

आपने सोचा भी नहीं होगा लेकिन जब आप काफ डिजी फील करती हैं। काम के वक्त पर आपको नींद आने लगती है तो इसके लिए थकान और ज्यादा काम जिम्मेदार नहीं होता बल्कि आपका शरीर डिहाइड्रेटेड होता है, शरीर पानी मांगता है उसे पर्याप्त मात्रा में हाइड्रेशन की जरूरत होती है। पानी की कमी से शरीर में ब्लड गाढ़ा होने लगता है और न्यूट्रिशन धीरे-धीरे ट्रांसफर होता है। जिससे थकान लगती है और माइंड स्लगिश फील होता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *