भारत-अफगानिस्तान सीरीज से पहले श्रीकांत का बड़ा सवाल, हार के डर से अगरकर-गंभीर ने चुनी फुल स्ट्रेंथ टीम?

खेल मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने जा रहा है। इससे पहले पूर्व चयनकर्ता श्रीकांत ने अजीत अगरकर और गौतम गंभीर के फैसले पर सवाल उठाया है।

नई दिल्ली, भारत-अफगानिस्तान 3 मैच की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने जा रहा है। अफगानिस्तान की टीम भारत को भारत में ही होस्ट करने वाली है। सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस सीरीज के शुरू होने से पहले चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर सवालों के घेरे में है। बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज के लिए जब स्क्वॉड का ऐलान किया तो हर कोई हैरान रह गया। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए भारत ने अपनी फुल स्ट्रेंथ स्क्वॉड चुनी। यही टीम आगामी एशियन गेम्स भी हिस्सा है। ऐसे में पूर्व चयनकर्ता के श्रीकांत ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगरकर-गंभीर ने हारने के डर से ऐसी टीम चुनी है।

भारत को हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जब टीम जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी, वहां भी लगभग-लगभग फुल स्ट्रेंथ टीम ही गई थी। अब घर में भी भारत ने ऐसी टीम उतारी है तो एक्सपर्ट्स सवाल कर रहे हैं।

श्रीकांत ने अपने YouTube चैनल पर कहा, “आयरलैंड और इंग्लैंड में सीरीज हारने के बाद, सिलेक्टर्स ने कोई चांस न लेने का फैसला किया और अफगानिस्तान के लिए एक फुल स्ट्रेंथ टीम चुनी। वे पूरी ताकत लगा रहे हैं, लेकिन यह एक गलती है। अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ आपको यंगस्टर्स को आजमाना चाहिए। इसके बजाय, आपने डर के मारे पूरी स्ट्रेंथ टीम चुनी है।

आयरलैंड और इंग्लैंड में हार के बाद यह एक डेस्परेशन में लिया गया कदम लगता है। लेकिन यह टीम लगभग वैसी ही है जैसी उन्होंने इंग्लैंड के लिए चुनी थी।”

श्रीकांत ने जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को बिना मैच फिटनेस साबित किए शामिल करने पर भी सवाल उठाया। इन खिलाड़ियों को अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए चुना गया है, मगर मैच खेलने से पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

उन्होंने आगे कह, “इन चारों ने मैच-फिटनेस साबित नहीं की है। तो वे किस बेसिस पर फिटनेस के लिए माने जा रहे हैं? सिर्फ इसलिए कि आपने बेंगलुरु CoE में अपनी फिटनेस साबित कर दी, क्या आप फिट हैं?

इसी तरह हर्षित राणा इंग्लैंड गए, और फिर वहां उनके साथ क्या हुआ? इसलिए मैच-फिटनेस जरूरी है। यह काबिलियत का सवाल नहीं है। हर्षित राणा T20 में बहुत अच्छे बॉलर साबित हुए हैं, और नीतीश कुमार रेड्डी शॉर्ट फॉर्मेट में शानदार हैं। लेकिन मैच-फिटनेस साबित हुए बिना उन्हें क्यों चुना गया, यही सवाल है।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *