सोशल मीडिया पर इन दिनों आलिया भट्ट के कान्स फिल्म फेस्टिवल के लुक वायरल हो रहे हैं। इंस्टाग्राम पर जब कान्स फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें ये कहकर ट्रोल किया कि इंटरनेशनल मीडिया ने उन्हें रेड कार्पेट पर बिल्कुल भी अटेंशन नहीं दी। आलिया भट्ट की सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच सोनू सूद ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में सोनू सूद ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन सोनू सूद के इस पोस्ट को आलिया भट्ट की ट्रोलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
सोनू सूद ने बिना नाम लिए आलिया के हक में लिखा पोस्ट?
सोनू सूद ने जो पोस्ट लिखा, उसमें एक्टर ने कहा- जब हमारा कोई इंटरनेशनल स्टेज पर जाता है, तो हमारे लिए ये गर्व की बात होनी चाहिए, न कि उसमें गलतियां ढूंढने का मौका। हर उपलब्धि को कैमरा, हेडलाइन्स या अनजान लोगों से हामी मिलना ही उसे सार्थक नहीं बनाता है। उस जगह खड़े होने की हिम्मत, अपने क्राफ्ट को प्रदर्शित करना और अपनी यात्रा को ग्रेस के साथ लेकर चलना भी एक उपलब्धि है।
सोनू सूद की सलाह- प्रोत्साहित करने वाले बनो
सोनू सूद ने आगे लिखा- ऐसी दुनिया में जहां लोगों को ट्रोलिंग की लत है, लोगों को प्रोत्साहित करना चुनें। क्योंकि जो लोग सपने बनाने में व्यस्त होते हैं, उनके पास किसी को नीचे गिराने का समय नहीं होता है। मेरे दोस्त, आप ऐसे ही चमकते रहें। सही लोगों ने तुम्हारी चमक देखी है।
सोनू सूद के पोस्ट पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
सोनू सूद के इस पोस्ट पर लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- कौन सी उपलब्धियां सर? उन्होंने अपने साथ वाले लोगों से रोल्स को छीना है। उन्होंने जो भी पाया है वो नेपोटिज्म के कारण पाया। ऐसा कहने के लिए माफी चाहता हूं सर, लेकिन आलिया भट्ट के गॉडफादर करण जौहर कभी भी आपको लीड रोल में कास्ट नहीं करेंगे। एक ने लिखा- सर जी, ये भी कॉमन सेंस है कि अगर कोई आपकी तस्वीरें या वीडियो न क्लिक कर रहा हो, तो आप वहां से साइड हट जाएं। वो आत्म सम्मान है। इतनी देर वहां रुक कर खुद की बेइज्जती कराना ठीक नहीं है। एक ने लिखा- सर आपने बिल्कुल ठीक किया। हमें जरूरत है उन लोगों की जो लोगों को ट्रोल नहीं बल्कि प्रोत्साहित करें। एक ने लिखा- गर्व होता सर, लेकिन यहां इंसान ही गलत है।
आलिया ने भी दिया था ट्रोल को जवाब
बता दें, आलिया भट्ट ने भी खुद एक ट्रोल को जवाब दिया था। एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- बेचारी, किसी ने इसे नोटिस नहीं किया। इस बात का जवाब देते हुए आलिया ने लिखा था- बेचारी क्यों? आपने तो मुझे नोटिस किया है।
