सैयारा फिल्म इन दिनों छाई हुई है। इस फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है। वहीं फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। जब फिल्म रिलीज हुई थी तब थिएटर से कई वीडियोज सामने आए थे जिसमें कोई ड्रिप लगाकर फिल्म देख रहा है तो कोई फूट-फूटकर रोता दिखा है। इस वजह से ऐसा कहा जा रहा था कि ये सब पेड पीआर हो सकता है। अब फिल्म के प्रोड्यूसर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
क्या बोले प्रोड्यूसर
इंडिया टुडे से बात करते हुए सैयारा के प्रोड्यूसर और यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधवाणी ने इस पर कहा, ‘किसी को भी हमने थिएटर में नहीं रखा। जो भी हमने देखा कि एक इंसान ड्रिप लगाकर देख रहा है और जो शर्ट उतारकर डांस करता है वो सब सच के फैंस हैं और उनके सच के इमोशन्स निकले हैं। यह काफी फनी है जब लोगों के आपको कॉल आते हैं और बताते हैं कि वो कितना रोए हैं। हमने उन्हें थैंक्यू कहा है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘हमें ऐसा बोलना पड़ता था कि हम खुश हैं कि आप रोएं क्योंकि यह इमोशनल कनेक्शन था मोहित के साथ। मुझे सच में याद नहीं कि आखिरी बार मैंने तब ऐसा था जिसमें किसी चीज को इतनी गहराई से महसूस किया जा रहा था।’
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैयारा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 300 करोड़ के पास कमाई कर ली है भारत में। इस फिल्म के स्टार्स की खास बात यह है कि अहान और अनीत ने फिल्म रिलीज से पहले कोई पब्लिक अपीयरेंस नहीं दिया था। दोनों सोशल मीडिया पर भी लिमिटेड पोस्ट करते थे, ना किसी इन्फ्लुएंसर के साथ कोई कोलैब्रेशन किया और ना ही किसी को इंटरव्यू दिया। बस फिल्म रिलीज के बाद ही उन्होंने सभी को अपना दीवाना बना दिया।
