भूकंप के झटकों से थर्राया इंडोनेशिया, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

अंतर्राष्ट्रीय मुख्य समाचार

इंडोनेशिया के कई हिस्सों में मंगलवार को 6.7 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. शुरुआती झटके से जमीन एक मिनट से ज्यादा समय तक जोर से हिलती रही. इस भीषण भूकंप में पालू शहर में इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं. तेज झटके के कारण अस्पतालों से मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. प्रशासन ने आफ्टरशॉक्स की चेतावनी दी है. भूकंप का केंद्र सेंट्रल सुलावेसी प्रांत की राजधानी पालु से 46 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में था.

इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, पालू में मची अफरा-तफरी, इमारतें  क्षतिग्रस्त - Indonesia Earthquake - AajTak

भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई. रिक्टर स्केसल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई है. भूकंप के बाद तेज आफ्टरशॉक्स महसूस किए गए.

मंगलवार को इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में आए 6.7 तीव्रता के बेहद शक्तिशाली भूकंप ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, इंडोनेशिया में आए इस भूकंप का केंद्र पालू से 46 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था. यह सेंट्रल सुलावेसी प्रांत की राजधानी है.

इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, पालू में मची अफरा-तफरी, इमारतें  क्षतिग्रस्त - Indonesia Earthquake - AajTak

भूकंप के तेज झटकों को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पालू शहर के कई अस्पतालों से मरीजों को तुरंत बाहर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया. भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर थी. इसके बाद 5.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया.

आपको बताते चले कि पालू वही शहर है जिसने करीब आठ साल पहले एक बेहद विनाशकारी भूकंप और सुनामी का सामना किया था. आज आए इस भूकंप ने फिर से पुरानी और खौफनाक यादों को जिंदा कर दिया है.

इंडोनेशिया कई भूकंपीय फॉल्ट्स से गुजरता है. इंडोनेशिया ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है, इसलिए यहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट जैसी प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं.

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने एक बयान में कहा है कि वे वर्तमान में प्रभावित क्षेत्रों से नुकसान, संभावित हताहतों और विस्थापित हुए लोगों के बारे में सटीक डेटा जुटाने में लगे हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *