असम के गुवाहाटी में बेहद खौफनाक हत्याकांड सामने आया है। इस हत्याकांड ने 202 के श्रद्धा वाकर हत्याकांड की बुरी यादें ताजा कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक बेलटोला इलाके में एक घर से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किा गया है। महिला का कटा हुआ सिर फ्रिज के अंदर रखा गयाथा। जबकि धड़ टुकड़े-टुकड़े में कई जगहों पर फेंक दिया गया था। पूरे कमरे में खून के धब्बे थे। मृतक महिला की पहचान रिया तालुकदार के रूप में की गई है। रिया के पति कैब चलाते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक जब घर से बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। रविवार रात जब पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई तो रूह कांप गई। पूरी फर्श पर खून फैला था। पास ही क्षत-विक्षत धड़ पड़ा हुआ था। फ्रिज खोली गई तो उसमें एक पॉलीथीन में लपेटा हुआ सिर रखा था। पुलिस ने कहा कि शव की स्थिति देखकर लगता था कि हत्या एक या दो दिन पहले ही हुई है।
पति ने किया सरेंडर
पुलिस का पूरा शक महिला के पति पर है। एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि आरोपी पति रामानुजन गोस्वामी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गाय है। हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि हर ऐंगल से घटना की जांच की जाएगीा। पड़ोस के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि शनिवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ था और दोनों चिल्ला रहे थे। उन्होंने कहा कि अकसर पति और पत्नी में झगड़ा हुआ करता था। लेकिन हालात यहां तक पहुंच जाएंगे इसका किसी को अंदाजा नहीं था।
क्या था श्रद्धा वाकर हत्याकांड
साल 2022 में 18 मई को दिल्ली के एक फ्लैट में फ्रिज के अंदर शव के टुकड़े पाए गए थे। बाद में जांच में सामने आया कि श्रद्धा वाकर अपने बॉयफ्रेंड आफताब अमीन पूनावाला के साथ लिव-इन में किराए के कमरे में रहती थी। आफताब ने विवाद के बाद श्रद्धा की हत्या कर दी। इसके बाद मशीन खरीदकर टुकड़ों को काट डाला। उसने शव के टुकड़ो को फ्रिज में रख दिया और धीरे-धीरे करके मेहरौली के जंगलों में फेंक रहा था। इस मामले में 2023 में दिल्ली पुलिस ने 6 हजार से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट फाइल की थी।
